फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   crime,thief,5house

पांच घरों से 35 लाख की चोरी

Sat, 27 May 2017 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Sat, 27 May 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
crime,thief,5house
‌file photo - फोटो : अमर उजाला
असमोली थाना क्षेत्र के गांव अलिया नेकपुर में गुरुवार की रात चोरों ने एक के बाद एक पांच घरों को निशाना बना डाला। चोरों ने पांचों घरों से नगदी, सोने, चांदी के जेवर समेत 35 लाख रुपये माल समेट लिया।
विज्ञापन


हैरत की बात यह है कि चोरों ने चार घरों में खंगाला किया तो कोई आहट भी न पा सका। जब चोर पांचवें घर में घुसे तो जाग हो गई और चोरों को भागना पड़ गया। लेकिन इस घर से भी चोर 2000 रुपये ले गए। सुबह जानकारी मिलने पर पुलिस में हड़कंप मच गया। तत्काल थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर फिंगर प्रिंट लिए हैं।       
विज्ञापन


गांव अलिया नेकपुर में गुरुवार की रात चोरों घुसे रहे। एक के बाद एक चोरों ने पांच घरों में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया। सबसे पहले अजयवीर सिंह के घर में दीवार कूदकर चोर घुसे। चोरों ने एक सेट गले का, चार चूडी सोने की, 9 अंगूठी सोने की, एक टीका, मंगल सूत्र, 50 सिक्के चांदी और 65 हजार रुपये समेत लगभग 9 लाख रुपये का माल समेट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पीएसी के दरोगा नरेश शर्मा के घर में छत के रास्ते से घुसे चोरों ने सेफ के ताले तोड़ लिए। करीब 12 तोले सोने के जेवर सात जोड़ी पायल, चार सिक्के चांदी के, कपड़े और 24 हजार रुपये समेत लगभग 6 लाख रुपये का माल समेट लिया। चोरों ने गांव के बाहरी छोर स्थित चरन सिंह पुत्र तनसुख के मकान को निशाना बनाया।

चरन सिंह के बेटे तरुण के कमरे में जाकर सेफ में रखे 24 तोला सोने के जेवर, 1 लाख 60 हजार रुपये समेत लगभग 15 लाख रुपये का माल समेट लिया। चोरों ने सेवानिवृत्त दरोगा नानक सिंह के घर को भी निशाना बनाया। जहां पर चोर दीवार कूदकर घर के अंदर पहुंचे।

 जहां से चोरों ने सेफ में रखे 50 हजार रुपये, 2 चेन सोने की, 2 सोने की अंगूठी, 3 जोड़ी पायल, एक मंगल सूत्र समेत लगभग 3 लाख 50 हजार रुपये का माल समेट लिया। सबसे बाद चोर गुरुवेंद्र के घर में घुसे। जैसे ही चोर दीवार कूदकर अंदर आए तो गुरवेंद्र की मां शशि जाग गईं।

उन्होंने शोर मचा दिया लेकिन इसके बाद भी एक चोर फ्रिज के ऊपर रखे 2000 हजार रुपये लेकर भाग गया। शशि ने शोर मचाया तो कुछ ग्रामीण मौके पर आए और बाद में अपने घरों को जाकर सो गए। 

उन्हें इस बात का कतई इल्म न था कि गांव में इससे पहले चार घरों में चोरी हो चुकी है। जब लोग सुबह जगे तब सभी को घटनाओं की जानकारी हुई। तत्काल थाना असमोली की पुलिस को  सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच की।


पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को भी बुला लिया। फॉरेंसिक टीम ने पांचों घरों में जाकर सेफ से फिंगर प्रिंट लिए। थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।       
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed