फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   crime

पिता ने छह वर्षीय बालिका को पेट्रोल उड़ेल कर जलाया, चेहरा झुलसा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
crime
संभल के जिला अस्पताल में बालिका को देखते डाक्टर नीरज गुप्ता। - फोटो : SAMBHAL
संभल। पत्नी से झगड़े में आपा खोकर एक मजदूर ने बाइक से पेट्रोल निकालकर अपनी छह वर्षीय बेटी पर उड़ेलकर आग लगा दी। इससे बच्ची का चेहरा और दोनों हाथ बुरी तरह झुलस गया। ग्रामीणों ने किसी तरह बच्ची को बचाकर अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर बताई है। उसे जिला अस्पताल से मुरादाबाद रेफर कर दिया गया है। उधर, पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

शुक्रवार को दिन में करीब तीन बजे ग्राम रजाभूड़ निवासी बबलू ने अपनी छह वर्षीय बेटी अंशिका पर पेट्रोल उड़ेल दिया और आग लगा दी। मासूम चीखी तो मां निक्की ने बचाने का प्रयास किया। आसपास के लोग आ गए। उन्होंने बालिका को आग की लपटों से किसी तरह बचाया और पुलिस को सूचना दी। निक्की ने बताया कि उसका पति शराब बहुत पीता है। आए दिन मारपीट करता है। उसने बताया कि शुक्रवार को पति उसके साथ मारपीट कर रहा था। मोहल्ले के लोग एकत्र हुए तो उन्होंने बचाने का प्रयास किया। इसी दौरान पति घर में घुसा और बाइक से पेट्रोल निकालकर बालिका पर उड़ेल दिया और जला दिया। महिला का कहना है कि वह बचाने के लिए जब पहुंची, तब तक आग भड़क चुकी थी। किसी तरह से उसने और ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। पुलिस के साथ ग्रामीण बालिका को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जिला अस्पताल के चिकित्सक डा. नीरज गुप्ता ने बताया कि मासूम करीब बीस प्रतिशत झुलस गई है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे मुरादाबाद रेफर कर दिया गया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विकास कुमार सक्सेना ने बताया कि आरोपी पिता बबलू के खिलाफ बेटी पर ज्वलनशील पदार्थ छिड़कर जानलेवा हमला करने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed