फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   crime

सुनवर सराय में किसान की गला दबाकर की गई थी हत्या

Fri, 12 Feb 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Fri, 12 Feb 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
 थाना क्षेत्र के सुनवर सराय में कर्ज के कारण किसान ने की फांसी लगा कर आत्महत्या में आया नया मोड़ किसान की गला दबा हत्या कर की गई थी। इसका खुलासा पीएम रिपोर्ट में हुआ। पुलिस ने अज्ञात लोगों पर हत्या का रिपोर्ट दर्ज की है ।



याद रहे कि 8/9 की रात बीरेश 35 पुत्र बलवीर का शव अपने कमरे में फांसी पर झूलता मिला। मृतक के चचेरे भाई महेश पुत्र बदन सिंह ने आत्महत्या बताते हुए पुलिस को तहरीर दी। परिजनों ने आरोप लगाया कि चार लाख रुपये का कर्ज होने के कारण आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मृतक किसान के शव को पीएम के लिए भेज दिया। गुरुवार को आई किसान की पीएम रिपोर्ट में घटना को पूरी तरह बदल दिया।
विज्ञापन


 किसान की गला दबा कर हत्या की गई। इसके बाद फांसी पर लटकाया गया। जिसका खुलासा पीएम रिपोर्ट से हुआ। युवक के शरीर परचोट के कुछ निशान भी मिले हैं। पुलिस ने घटना को अज्ञात के विरुद्ध हत्या का मुकदमा तरमीन कर दिया। पुलिस पूरे मामले की नये सिरे से जांच करने में जुट गई। थानाध्यक्ष रूम सिंह बघेल ने बताया कि  पीएम रिपोर्ट आने के बाद अज्ञात में हत्या का रिपोर्ट दर्ज किया गया है। जिसकी जांच गहनता से की जा रही है। बहुत जल्दी घटना का खुलासा कर हत्यारों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




 धनारी के सुनवर सराय गांव में वीरेश यादव (35)  ने 9 फरवरी को मौत हो गई थी। तब कहा गया था कि किसान कर्ज में डूबा था और इसी तनाव में उसने फांसी लगाकर जान दी है। घटना को जिलाधिकारी एनकेएस चौहान ने गंभीरता से लिया और तत्काल जांच के आदेश दिए। गुन्नौर के एसडीएम तथा सीओ मौके पर पहुंचे। परिजनों के बयान लिए। हकीकत को समझा और इसके बाद अपनी जांच आख्या प्रस्तुत की।







विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed