फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   crime

रेल इंजन की चपेट में आकर चाचा-भतीजा की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2021 12:44 AM IST
विज्ञापन
crime
बहजोई में ट्रेन की चपेट में आकर युवकों की मौत के बाद विलाप करते परिजन। - फोटो : CHANDAUSI
बहजोई। रेल इंजन की चपेट में आकर निजी शिक्षक चाचा व भतीजे की मौत हो गई। सूचना पर स्थानीय पुलिस समेत आरपीएफ पहुंच गई। जानकारी होने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। पुलिस ने शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस बीच मौके पर लोगों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह साढ़े ग्यारह बजे के करीब बहजोई-अलीगढ़ मार्ग पर गेट संख्या-46 बी के आगे किलोमीटर संख्या 87/6/7 के बीच रिश्ते के चाचा-भतीजा दो युवक रेल इंजन की चपेट में आ गए। जानकारी होने पर आसपास के लोगों की मौके पर भीड़ लग गई। स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जांच-पड़ताल के दौरान मृतकों की शिनाख्त निजी शिक्षक चमन पुत्र विष्णुलाल (35) निवासी गांव ढाढौल व हाल निवासी यादव कालोनी व सुरेंद्र पुत्र रामसेवक (25) निवासी गांव कैमा थाना हयातनगर व हाल निवासी गांव ढकारी रोड निकट बहजोई देहात की मढ़ैय्या के तौर पर हुई। जानकारी मिलने पर परिजन भी पहुंच गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। प्रभारी निरीक्षक रवींद्र प्रताप सिंह ने बताया कि दोनों मृतकों के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेजा गया है। दोनों युवक रेल की पटरी तक क्यों और कैसे पहुंचे, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। वहीं, आरपीएफ ने घटनास्थल पर पहुंचकर हादसे की जानकारी ली।
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक प्रेमराज मीणा ने बताया कि चंदौसी की ओर से बहजोई पहुंचा रेल का इंजन 11.29 बजे बहजोई से बबराला के लिए रवाना हुआ। हादसे के बाद इंजन के चालक की ओर से गेट संख्या 47 सी के गेट मेन को हादसे की जानकारी दी गई। इसके बाद जीआरपी, आरपीएफ व रेलवे कंट्रोल समेत स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई। दरअसल, कोरोना काल से बहजोई-अलीगढ़ रेल मार्ग जो सिंगल लाइन है, पर यात्री ट्रेनें नहीं चल रही हैं। इस रूट पर फिलहाल माल गाड़ी ही चल रही है। सिंगल रेल इंजन बबराला में खड़ी माल गाड़ी में जुड़ने जा रहा था। तभी बीच में यह हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed