फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   crime

नशीला पदार्थ सुंघाकर व्यापारी से लूटी 1 लाख 40 हजार की नकदी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jan 2021 02:02 AM IST
विज्ञापन
crime
संभल। रोडवेज बस में सवार होकर नरौरा से बहजोई आ रहे मूंगफली व्यापारी को नशीला पदार्थ सुंघाकर एक लाख 40 हजार रुपये की नकदी लूट ली गई। व्यापारी नशे की हालत में मुरादाबाद पहुंच गया। होश आने पर वह बहजोई लौटा और अपनी रिश्तेदारी में पहुंचकर घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन

गुरुवार दोपहर पौने चार बजे के करीब जिला बुलंदशहर के थाना डिबाई निवासी मूंगफली व्यापारी सोनू पुत्र हर प्रसाद नरौरा से संभल के बहजोई आने के लिए रोडवेज बस में सवार हुआ था। व्यापारी के ससुर बांकेलाल ने बताया कि देर रात घर पहुंचे दामाद ने जानकारी दी कि रास्ते में बस में किसी ने उसे नशीला पदार्थ सुंघा दिया था। इससे वह बेहोशी की हालत में बहजोई न उतर सका और मुरादाबाद पहुंच गया। मुरादाबाद में कुछ होश आने पर पता चला कि बहजोई में मूंगफली के थोक व्यापारी को देने के लिए लाया एक लाख 40 हजार रुपये गायब थे। इसके बाद वह किसी तरह मुरादाबाद से बहजोई पहुंचा। प्रभारी निरीक्षक रवींद्र प्रताप सिंह ने बताया कि ऐसा कोई मामला संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed