फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   crime

अवैध शराब फैक्टरी का पर्दाफाश कर गुन्नौर पुलिस ने तीन आरोपी किए गिरफ्तार, एक फरार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2020 01:50 AM IST
विज्ञापन
crime
crime - फोटो : CHANDAUSI
बहजोई (संभल)। गुन्नौर क्षेत्र से अवैध शराब बनाते तीन लोग गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक शराब बनाने में तीव्रता वाले केमिकल का इस्तेमाल किया जा रहा था। इस शराब को आने वाले पंचायत चुनाव में खपाने का इरादा था। मौके से अवैध शराब, बनाने के उपकरणों के अलावा दो तमंचे, चाकू, एक कार व बाइक भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन

एसपी यमुना प्रसाद ने शनिवार को पत्रकार वार्ता के बीच बताया कि गुन्नौर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गांव भौना नगला से तीन लोगों को अवैध शराब बनाते हुए गिरफ्तार किया है। गिरफ्त में आए लोगों ने अपना नाम किशनपाल, बिंटू व श्यामवीर निवासी गांव करियामई थाना गुन्नौर बताया। एक शख्स मौके से फरार हो गया। उसका नाम दिनेश निवासी गांव भौना नगला पता चला है।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि आरोपियों के पास से अपमिश्रित अवैध शराब के 405 पव्वे, 1400 खाली शीशियां, 900 ढक्कन, ब्रांडेड शराब के स्टिकर, दो तमंचे 315 बोर, पांच कारतूस, एक चाकू, एक एक्सयूवी गाड़ी व एक अपाचे बाइक समेत शराब बनाने के उपकरण बरामद हुए हैं। पूछताछ में पता चला है कि शराब बनाने में तीव्रता वाले केमिकल का इस्तेमाल किया जा रहा था। केमिकल क्या है, इसकी जांच कराई जा रही है। इस शराब को आने वाले पंचायत चुनाव में खपाने की साजिश थी। आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धाराओं, कॉपी राइट एक्ट तथा आयुध अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गैंगस्टर में निरुद्ध है एक आरोपी
बहजोई। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में शामिल किशनपाल के खिलाफ गुन्नौर थाने में कुल 14 मामले दर्ज हैं। इनमें आबकारी अधिनियम, गुंडा एक्ट, आयुध व गैंगस्टर एक्ट के मामले शामिल हैं। बिंटू पर भी विभिन्न धाराओं में चार मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed