फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   crime

एनएच पर ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो सगे भाई समेत तीन घायल, रेफर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
crime
बहजोई। एनएच पर टैंकर की टक्कर से बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। आनन-फानन उन्हें सीएचसी लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल सुनील कुमार पुत्र शिवनारायन निवासी गांव करियाखेड़ा, गुन्नौर की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल मुरादाबाद रेफर कर दिया। हादसा बुधवार को बहजोई-बबराला के बीच गांव ढकारी के निकट हुआ।
विज्ञापन

वहीं, दूसरी ओर मुरादाबाद-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बहजोई-चंदौसी के बीच स्थित गांव लहरावन के निकट ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों में लक्ष्मण पुत्र रमेश निवासी गांव जनेटा थाना बनियाठेर तथा दो सगे भाई दिनेश व वीनेश पुत्र प्रकाश निवासी गांव मिर्जापुर थाना बहजोई को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। यहां तीनों घायलों की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। हादसा बुधवार की शाम सात बजे करीब हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed