फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Cricket: Sheorajpur Kings defeated Devapur by three runs

क्रिकेट : श्योराजपुर किंग्स ने देवापुर को तीन रन से हराया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 21 Apr 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
Cricket: Sheorajpur Kings defeated Devapur by three runs
सरायतरीन। बहजोई ब्लॉक क्षेत्र के गांव रफीपुर में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को श्योराजपुर किंग्स और देवापुर के बीच खेला गया। इसमें श्योराजपुर किंग्स की टीम ने देवापुर टीम को तीन रन से हराया। श्योराजपुर टीम के बल्लेबाज आदेश को पर्सन ऑफ द मैच का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

देवापुर की टीम ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। श्योराजपुर किंग्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवर में नौ विकेट खोकर 105 रन बनाए। टीम में शामिल आदेश ने 22 गेंद पर दो चौके और तीन छक्के की मदद से शानदार 36 रन की पारी खेली। देवापुर टीम के कप्तान जय सिंह राजपूत ने तीन ओवर में 28 रन देकर चार बल्लेबाजों को आउट किया। देवापुर की टीम 12 ओवर में नौ विकेट पर 102 रन ही बना सकी और तीन रन से मैच हार गई। देवापुर टीम की ओर से अमन ने 18 गेंद पर दो चौके और दो छक्के की मदद से 28 रन की बेहतर पारी खेली थी। बावजूद जीत नहीं मिली।
विज्ञापन

श्योराजपुर किंग्स के गेंदबाज आयुष में तीन ओवर में 26 रन लेकर तीन बल्लेबाजों को आउट किया। कमेटी के द्वारा श्योराजपुर किंग्स टीम के आदेश को बेहतर बल्लेबाजी करने और फील्डिंग में दो शानदार कैच पकड़ने के लिए पर्सन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमेटी के सदस्य मनोज शास्त्री ने श्योराजपुर किंग्स टीम के बल्लेबाज आदेश को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान ग्राम प्रधान कमेश यादव, राजू यादव, राकेश यादव, बलराम सिंह, प्रमोद कुमार, राज बहादुर सिंह, रविंद्र यादव, अमित यादव, विवेक यादव, अंकित यादव, राहुल यादव, अंशुल यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed