{"_id":"682f7d5189a186051a0b796b","slug":"cricket-mau-assu-won-the-tournament-by-defeating-devapur-by-52-runs-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-122861-2025-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट : मऊ अस्सू ने देवापुर को 52 रन से हराकर टूर्नामेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिकेट : मऊ अस्सू ने देवापुर को 52 रन से हराकर टूर्नामेंट
विज्ञापन
सरायतरीन। गांव देवापुर में बृहस्पतिवार को प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला देवापुर और मऊ अस्सू टीम के बीच खेला गया। इसमें मऊ अस्सू की टीम ने देवापुर को 52 रन से हराकर टूर्नामेंट जीत लिया। टीम के कप्तान अमन राघव ने 28 गेंद पर तीन छक्के और दो चौक की मदद से शानदार 51 रन की पारी खेली। इसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
बृहस्पतिवार को मऊ अस्सू ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। टीम ने निर्धारित 16 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 136 रनों का स्कोर खड़ा किया। टीम के कप्तान अमन राघव ने 28 गेंद पर दो चौके और तीन छक्के की मदद से 51 रन की पारी खेली, जबकि देवापुर की टीम के गेंदबाज पंकज ने चार ओवर में 19 रन देकर तीन बल्लेबाजों को आउट किया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी देवापुर की टीम 12 ओवर में दस विकेट के नुकसान पर 84 रन ही बनाकर ढेर हो गई और फाइनल मुकाबले में 52 रन से हार गई। देवापुर टीम के बल्लेबाज गौरव शर्मा ने 24 गेंद पर दो चौके और एक छक्का लगाया था लेकिन इसके बाद भी टीम हार गई। मऊ अस्सू टीम के गेंदबाज सुमित ने तीन ओवर में 17 रन देकर चार बल्लेबाजों को आउट किया।
विज्ञापन
क्रिकेट कमेटी के अध्यक्ष जय सिंह ने कप्तान अमन राघव को मैन ऑफ द मैच और आस मोहम्मद को टूर्नामेंट द सीरीज की शील्ड देकर सम्मानित किया। इस दौरान ग्राम प्रधान ध्यान सिंह, वेदप्रकाश राजपूत, अनोज कुमार, राजेश कुमार, रोहताश दिवाकर, दुर्गेश, रवि राजपूत, मुकेश कुमार, रक्षपाल उर्फ गांगुली आदि रहे।