फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   cricket match in samhal bahajoi

ऑल यूपी चैलेंज कप में अमरोहा ने चंदौसी को एक विकेट से हराया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jan 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
cricket match in samhal bahajoi
बहजोई में ऑल यूपी चैलेंज कप के दौरान बड़ा मैदान पर चल रहे क्रिकेट मैच का नजारा। - फोटो : CHANDAUSI
बहजोई। ऑल यूपी चैलेंज कप में अमरोहा की टीम ने चंदौसी की टीम को एक विकेट से हराकर जीत दर्ज की। शानदार बल्लेबाजी और गेंदबाजी करने पर अमरोहा के ईशू को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
विज्ञापन

शनिवार को नगर के बड़ा मैदान पर ऑल यूपी चैलेंज कप के पांचवें लीग मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि अखिलेश यादव ने किया। इसके बाद चंदौसी की टीम के कप्तान आलम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
विज्ञापन

पहले बल्लेबाजी करते हुए चंदौसी की टीम 19.4 ओवर में 99 रन पर ऑल आउट हो गई। इसके जवाब में अमरोहा की टीम ने 18.5 ओवर में 9 विकेट खोकर जीत का लक्ष्य हासिल कर लिया। बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 16 रन देकर चार विकेट झटकने और 25 रन की नाबाद पारी खेलने पर अमरोहा टीम के खिलाड़ी ईशू को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। अतिथि भुवनेश वार्ष्णेय ने यह पुरस्कार उन्हें दिया। अंपायर आदित्य कुमार व मनीष सतूले रहे। कमेंटरी सुशील कुमार शर्मा छोटू ने व स्कोरिंग राजू शर्मा व अंकुर गुर्जर ने की। आयोजकों में लईक अहमद, जयदीप उस्ताद, नवदीप बंटी, संजय मौर्य, अय्यूब अहमद, ललित मोहन शर्मा, रियाज विपिन, वेदव्रत यादव व नईम सैफी आदि रहे। वहीं, आज संभल और गजरौला की टीम के बीच मुकाबला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed