{"_id":"66429ce94c0fc44333048d04","slug":"cremation-of-three-dead-bodies-performed-in-a-sad-atmosphere-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-110453-2024-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: गमगीन माहौल में तीन शवों का किया अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: गमगीन माहौल में तीन शवों का किया अंतिम संस्कार
Tue, 14 May 2024 04:36 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Tue, 14 May 2024 04:36 AM IST
विज्ञापन
संभल। गांव दीपपुर डांडा के पास रविवार की देर रात हादसे में जान गंवाने वाले गांव लधनपुर निवासी घासीराम (60), महिपाल (54), गुमानी (42) का सोमवार की सुबह गांव के ही श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस तैनात रही।
रविवार की रात हुए भीषण हादसे के बाद से गांव के लोग सदमे में है। सोमवार को गांव में घरों चूल्हे नहीं जले। गांव के सभी लोग हादसे से काफी आहत हैं और समय को दोष दे रहे हैं। क्योंकि इस हादसे में किसी न किसी ने अपने को खोया है या कोई अपना जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। लोग घायलों के लिए स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर अंतिम संस्कार के समय एहतियाती तौर पर पुलिस भी सतर्क रही। अंतिम संस्कार होने के बाद पुलिस की मुस्तैदी कम हुई।
राजनीतिक दलों के नेताओं ने दी सांत्वना, मदद का दिलाया भरोसा
गांव लधनपुर में सोमवार को पीड़ित परिवार से मिलने के लिए असमोली विधायक पिंकी यादव, संभल लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी परमेश्वरलाल सैनी, पवांसा ब्लॉक प्रमुख प्रति हृदेश यादव, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष फिरोज खां समेत कई राजनीतिक लोगों ने पीड़ित परिवार से मिलकर सांत्वना दी। साथ ही हर संभव मदद कराने का भरोसा दिया।