{"_id":"608d982b8ebc3ecf1f05c3f0","slug":"counting-of-panchayat-elections-today-sambhal-news-mbd387939666","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज होगा प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज होगा प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला
विज्ञापन
संभल। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना रविवार को होगी। इसकी तैयारी शनिवार को पूरी कर ली गई। सुरक्षा व्यवस्था के भी कड़े इंतेजाम किए गए हैं। जिले के आठ विकास खंडों के प्रत्याशि यों के भाग्य का फैसला रविवार को हो जाएगा। यह मतगणना सुबह आठ बजे से की जाएगी। मतगणना स्थल पर प्रत्याशियों के एजेंट होंगे और कोरोना से बचाव की गाइडलाइन के अनुसार ही प्रवेश कराया जाएगा।
मतगणना की तैयारियां संभल और चंदौसी की मंडी में शनिवार को पूरी तरह कर ली गईं। जिससे रविवार को शांतिपूर्ण तरीके से मतगणना संपन्न कराई जा सके। जिले के विकास खंड संभल, असमोली, पंवासा, बहजोई, बनियाखेड़ा, रजपुरा, गुन्नौर और जुनावई के प्रत्याशियों के भाग्य फैसला पेटियों में बंद है। जिसको पूरी सुरक्षा के साथ खोला जाएगा।
670 ग्राम पंचायतों को प्रधान मिल जाएगा। बीडीसी सदस्य के 852, ग्राम पंचायत सदस्य के 8450, जिला पंचायत सदस्य के 35 प्रत्याशि यों के भाग्य फैसला होगा। संभल एसडीएम दीपेंद्र यादव ने बताया कि तैयारी पूरी कर ली गई है। कोरोना से बचाव की गाइडलाइन के साथ मतगणना कराई जाएगी। प्रत्याशी एजेंटों की थर्मल स्क्रीनिंग व पल्स ऑक्सीमीटर की जांच के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा। जो लोग अपने साथ कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट लाएंगे उन्हें भी प्रवेश कराया जाएगा। सुरक्षा के कड़े इंतेजाम रहेंगे।