फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Councilors staged a protest against the new tax system

Sambhal News: नई कर प्रणाली के विरोध में सभासदों ने दिया धरना

Sun, 01 Dec 2024 01:39 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sun, 01 Dec 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
Councilors staged a protest against the new tax system
बबराला में ईओ कार्यालय पर धरना देते सभासद। संवाद - फोटो : बबराला
बबराला (संभल)। सभासदों ने शनिवार को नई स्वकर प्रणाली के विरोध में ईओ कार्यालय के सामने धरना दिया। साथ ही नई स्वकर प्रणाली लागू न करने को लेकर डीएम को संबोधित ज्ञापन ईओ को सौंपा।
विज्ञापन

सभासदों ने बताया कि नगर पंचायत की ओर से नई स्वकर प्रणाली के संबंध में सभासदों से आपत्तियां मांगी गई थी। जिसमें सभासदों ने आपत्तियों दर्ज कराते हुए इसे लागू न करने की बात कही थी। लेकिन उनकी आपत्तियों का संज्ञान नहीं लिया जा रहा। कहा कि नई स्वकर प्रणाली से आम जनता पर अत्यधिक आर्थिक व मानसिक बोझ पड़ेगा। बताया कि अगर सभासदों की आपत्तियों पर संज्ञान नहीं लिया गया और नई स्वकर प्रणाली लागू की तो वह आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। धरने के दौरान सभासदों ने डीएम के नाम संबोधित ज्ञापन ईओ अमरेश तिवारी को सौंपा। जिसमें नई स्वकर प्रणाली को समाप्त कर पुरानी स्वकर प्रणाली लागू करने की मांग की। धरने में सभासद शरद यादव, विनय कुमार, ललित कुमार, ममता शर्मा, सविता, गीता देवी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed