फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   corruption bjp on black flame

भ्रष्टाचार - लालफीताशाही पर बिफरे भाजपाई

Sat, 17 Mar 2018 01:16 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल Updated Sat, 17 Mar 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
corruption bjp on black flame
भाजपा - फोटो : amar ujala
अपनी ही सरकार में कार्यकर्ताओं के काम नहीं हो रहे हैं। अधिकारियों का रवैया कार्यकर्ताओं के प्रति अच्छा नहीं है। अगर यही हाल रहा तो 2019 में परिणाम भुगतने पड़ेंगे। अपनी पार्टी के नेताओं के बीच भाजपा कार्यकर्ताओं ने यह बातें कहीं। जब कार्यकर्ता अपना दर्द व्यक्त कर रहे थे मंच पर बैठे भाजपा के दिग्गज नेता चुप थे लेकिन जब उनके बोलने की बारी आई तो उन्होंने कहा कि हम बात करेंगे। व्यवस्था को सुधारेंगे। अगर कहीं कोई दिक्कत है, कोई काम नहीं होता है तो हमें अवगत कराएं। 
विज्ञापन



हयातनगर के नवाब गार्डन में आयोजित कार्यशाला में भाजपा के सेक्टर प्रवासी कार्यशाला में मुख्य अतिथि की हैसियत से प्रदेश उपाध्यक्ष जसवंत सैनी पहुंचे। उन्होंने लोकसभा चुनाव की कामयाबी के लिए बूथ और सेक्टरों की जिम्मेदारी सेक्टर प्रवासियों, सेक्टर प्रभारियों, सेक्टर संयोजकों, मंडल अध्यक्षों और मंडल प्रभारियों को सौंपी है। इन सभी को बूथ समितियों की सक्रियता परखनी है। जहां पर बूथ समिति नहीं बनी है। वहां पर बूथ समिति बनानी है। पुरानी सदस्यता का सत्यापन होना है। नई सदस्यता दिलाई जानी है। इसके लिए 20-23 मार्च तक मंडल मुख्यालयों पर कार्यक्रम होंगे। इसमें केंद्र और राज्य सरकार के कार्यक्रमों तथा नीतियों के विषय में जानकारी दी जाएगी। इसके बाद 26 मार्च से 6 अप्रैल तक प्रत्येक ग्राम पंचायत और शहरी क्षेत्र के वार्डों में कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन



इनमें सरकारी की उपलब्धियों की जानकारी दी जाएगी। कार्यशाला को राज्यमंत्री गुलाब देवी, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सिंघल ने विचार व्यक्त किए। गुलफाम सिंह यादव, चंदौसी की पालिकाध्यक्ष इंदुरानी, गवां नगर पंचायत के अध्यक्ष अखिलेश अग्रवाल, जुनावई के ब्लाक प्रमुख दिव्य प्रकाश यादव, वक्फ बोर्ड के निदेशक इमरान तुर्की, बिलारी के सुरेश सैनी, जिला प्रभारी ओमप्रकाश गोला, पूर्व जिलाध्यक्ष डा. नरेंद्र सिंह, सुरेश अटल, पूर्व एमएलसी परमेश्वर लाल सैनी मंचस्थ रहे। चंदौसी से पारस जैन, पंकज शर्मा, शुभम राघव, बलवंत सिंह, इंद्रपाल सिंह, सुधीर मल्होत्रा ने भागीदारी की। बहजोई से राजेश शंकर राजू, पवांसा से विरलेश यादव, सत्यप्रकाश यादव, बबराला नवलेश वार्ष्षेय ने भाग लिया। संजय सांख्यधर, अर्जुन वाल्मीकि, प्रिंस शर्मा, जयप्रकाश गुप्ता, जयप्रकाश प्रजापति, केला देवी सत्यपाल यादव, गुन्नौर से गंभीर सिंह, हजरनगर गढ़ी से संजीव कुमार, असमोली से ओमवीर शर्मा। संचालन हरिओम शर्मा ने किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed