{"_id":"5ffb644d8ebc3e2f853c5954","slug":"corona-vaccine-in-sambhal-sambhal-news-mbd3756733196","type":"story","status":"publish","title_hn":"संभल जिले में 800 स्वास्थ्यकर्मियों को 16 जनवरी में लगेंगे कोरोना से बचाव के टीके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संभल जिले में 800 स्वास्थ्यकर्मियों को 16 जनवरी में लगेंगे कोरोना से बचाव के टीके
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। संभल जपनद के आठ स्थान प्रदेश के उन स्थानों में शामिल किए गए हैं जहां 16 जनवरी को लॉचिंग पर पहले दिन कोरोना से बचाव का टीका लगाया जाएगा। टीकाकरण की तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए सोमवार को सुबह दस बजे से एक बार फिर पूर्वाभ्यास किया जाएगा। इससे पहले 5 जनवरी को पूर्वाभ्यास हो चुका है। देश और प्रदेश में 16 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान का शुभारंभ करेंगे। शुभारंभ का लाइव प्रसारण होगा। इसके लिए उत्तर प्रदेश के टीकाकरण के 852 सत्र होंगे।
एक सत्र में 100 स्वास्थ्यकर्मियों को टीके लगाए जाने हैं। संभल जिले के चंदौसी, नरौली, बहजोई, असमोली, पवांसा, रजपुरा, गुन्नौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और संभल स्थित जिला अस्पताल में कोरोना से बचाव की वैक्सीन लगाए जाने की तैयारी की गई है। संभल और जुनावई के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 16 जनवरी को टीकाकरण नहीं होगा। इसके लिए अलग से कोई तिथि घोषित की जाएगी। इसके लिए पूर्वाभ्यास के बाद जिला टास्क फोर्स की एक बार फिर बैठक होगी।
कोट--
टीकाकरण के लिए वैक्सीन आनी है। शासन की गाइडलाइन का भी इंतजार है। जिला स्तर पर सोमवार को सबसे पहले पूर्वाभ्यास को सफलतापूर्वक कराएंगे। इसके बाद वैक्सीन मंगाई जाएगी। इसके लिए पर्याप्त तैयारी की गई है।
विज्ञापन
अविनाश कृष्ण सिंह, जिलाधिकारी, संभल