{"_id":"60bfb10e8ebc3e865a238d19","slug":"corona-vaccination-in-sambhal-sambhal-news-mbd391582096","type":"story","status":"publish","title_hn":"बूथों पर कार्यक्रम आयोजित कर लगाया जाएगा कोरोना से बचाव का टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बूथों पर कार्यक्रम आयोजित कर लगाया जाएगा कोरोना से बचाव का टीका
विज्ञापन
संभल। कोरोना से बचाव के टीकाकरण के लिए शासन से नया आदेश लागू हुआ है। 14 जून से इस आदेश के अनुसार 18 से अधिक आयु वर्ग के सभी नागरिकों को टीकाकरण करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसमें वाहन चालक, स्ट्रीट वेंडर को टीकाकरण किया जाएगा। इसके अलावा मलिन बस्ती, झुग्गी, झोपड़ी और सब्जी मंडी आदि स्थानों पर टीका रथ बूथ के माध्यम से लगाया जाएगा।
आदेश के अनुसार ड्राइवर बूथ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम के अंतर्ग एआरटीओ कार्यालय में प्रतिदिन कम से कम 100 लोगों को टीका लगाया जाएगा। इसके लिए 50-50 क्षमता वाले सीवीसी स्थापित किए जाएंगे। इसमें 18 से 44 और 45 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों को टीकाकरण किया जाएगा। पंजीकृत कमर्शियल चालकों को प्राथमिकता के आधार पर टीका लगेगा।
स्ट्रीट वेंडर्स बूथ के माध्यम से नगर पालिका और नगर पंचायत ऑफिस में प्रतिदिन कम से कम 100 फेरी वालों के लिए 50-50 क्षमता वाले सीबीसी स्थापित किए जाएंगे। इसमें स्वनिधि योजना के अंतर्गत पंजीकृत फेरी वालों तथा फुटपाथ दुकानदारों एवं पंजीकृत रिक्शा चालकों को प्राथमिकता के आधार पर टीका लगेगा। टीका रथ बूथ के माध्यम से जिले भर की मलिन बस्ती, झुग्गी ,झोपड़ी और सब्जी मंडी आदि स्थानों पर रहने और काम करने वाले नागरिकों के लिए प्रतिदिन टीकाकरण किया जाएगा। इसके लिए एक बस को रथ का रूप दिया जाएगा। टीके के बाद बस में ही ऑब्जरवेशन रूम का भी इस्तेमाल होगा। यूनियन और जनप्रतिनिधि आदि का सहयोग लेकर नागरिकों को प्राथमिकता के आधार पर टीका लगाया जाएगा।