{"_id":"601c52be8ebc3e4c810c0fd6","slug":"corona-vaccination-in-sambhal-sambhal-news-mbd3784732158","type":"story","status":"publish","title_hn":"लक्ष्य से अधिक हुआ टीकाकरण, संभल जिले में लक्ष्य से अधिक हुआ टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लक्ष्य से अधिक हुआ टीकाकरण, संभल जिले में लक्ष्य से अधिक हुआ टीकाकरण
विज्ञापन
संभल सीएचसी में कोरोना से बचाव का टीका लगवाते डा. मनीष अरोड़ा।
- फोटो : SAMBHAL
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। जिले में प्रथम चरण में पांचवीं बार कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया। इस टीकाकरण में लक्ष्य से भी ज्यादा कर्मियों को टीका लगा। क्योंकि पिछले दिनों हुए टीकाकरण में जो लोग अनुपस्थित रहे उन्हें भी टीका लगाया गया।
गुरुवार को जिले के छह स्वास्थ्य केंद्रों पर कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया। यह टीकाकरण सुबह दस बजे से शुरू हुआ और शाम पांच बजे तक टीके लगाए गए। चंदौसी में सीएमओ डा. अजय कुमार सक्सेना ने टीका लगवाया और संभल में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी मनीष अरोड़ा ने भी टीका लगवाया। सुबह से शाम तक 545 कर्मियों को टीके लगाए गए। जबकि लक्ष्य 535 लोगों के टीकाकरण का था।
यह टीकाकरण जिले के संभल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, असमोली, चंदौसी, गुन्नौर, पंवासा और रजपुरा में किया गया। जिलेभर में हुए टीकाकरण की निगरानी के लिए एसीएमओ डा. अजय वर्मा, डा. रामजी लाल, डा. अजफर कमाल ने निरीक्षण किया। वहीं दूसरी ओर टीकाकरण की मॉनिटरिंग डा. दानिश, निदा सिद्दीकी, जावेद ने की। शुक्रवार को 482 कर्मियों को टीका लगाया जाएगा। यह टीकाकरण चार सत्रों में बहजोई, चंदौसी, गुन्नौर और संभल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर किया जाएगा।