फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   corona vaccination in sambhal

कोरोना से बचाव का 1446 लोगों को लगाया गया टीका, 822 लोग रहे अनुपस्थित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jan 2021 01:50 AM IST
विज्ञापन
corona vaccination in sambhal
संभल/असमोली। जिले के दस केंद्रों पर 1446 कर्मियों ने गुरुवार को कोरोना से बचाव का टीका लगवाया। जबकि 822 कर्मी अनुपस्थित रहे। यह टीकाकरण जिले के जिला अस्पताल संभल, सीएचसी संभल, बहजोई, असमोली, चंदौसी, नरौली, गुन्नौर, जुनावई, पवांसा और रजपुरा अस्पताल में किया गया। गुरुवार को किए गए कोरोना से बचाव के टीकाकरण का लक्ष्य 2268 था लेकिन 1446 स्वास्थ्यकर्मी, निजी अस्पतालों के कर्मचारी और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व आशाओं को टीका लगाया जा सका।
विज्ञापन

सुबह नौ बजे से टीकाकरण शुरू किया जाना था लेकिन दस बजे के करीब ही इसकी शुरूआत हो सकी। इस टीकाकरण में 1065 पुरूष व 381 महिलाएं शामिल हुईं। जो कर्मी अनुपस्थित रहे हैं उन्हें बाद में टीका लगाया जाएगा। जिले भर में 63.76 प्रतिशत टीकाकरण किया जा सका। सबसे ज्यादा टीकाकरण का प्रतिशत नरौली सीएचसी 88.21 प्रतिशत रहा। सबसे कम प्रतिशत सीएचसी जुनावई का 51.20 प्रतिशत रहा। शुक्रवार को पहले चरण के चौथे दिन टीकाकरण भी दस केंद्रों पर किया जाना है। इसके लिए 2118 कर्मियों का लक्ष्य तय किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed