फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   corona positive woman death of sambhal

कोरोना संक्रमित 56 वर्षीय महिला की मुरादाबाद में उपचार के दौरान मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
corona positive woman death of sambhal
संभल। मुरादाबाद के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान गांव मोहम्मदपुर बावई निवासी कोरोना संक्रमित 56 वर्षीय महिला की मौत हो गई। इनके अलावा सोमवार को 11 नए कोरोना संक्रमित रोगी मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम संक्रमितों को आईसोलेट करने में लगी है।
विज्ञापन

चंदौसी क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर काशी निवासी 56 वर्षीय जांच में 23 सितंबर को कोरोना संक्रमित मिली थी। परिजनों ने कोरोना के उपचार के लिए मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। वहां आईसीयू में उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

सोमवार को सुबह करीब 10.40 बजे उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम उनका शव लेने के लिए मुरादाबाद रवाना हो गई है। परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनके अलावा सोमवार को आई कोरोना की जांच रिपोर्ट में बहजोई ब्लाक के गांव भोजपुर निवासी 50 वर्षीय महिला, बहजोई ब्लाक के गांव मऊ कठेर निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति, बहजाई के मोहल्ला मुराब टोला निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनके अलावा चंदौसी के मोहल्ला पंचशील कालोनी निवासी 32 वर्षीय महिला, संभल क्षेत्र के गांव भरतल सिरसी निवासी नौ वर्षीय बालिका, उसकी सात वर्षीय बहन, गांव भरतल सिरसी निवासी 14 वर्षीय किशोर कोरोना संक्रमित मिले हैं।

संभल ब्लाक क्षेत्र के गांव बाराही निवासी 21 वर्षीय युवक, संभल के मोहल्ला हिलाली सराय निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति, चंदौसी के बहजोई रोड निवासी 16 वर्षीय किशोरी, चंदौसी के मोहल्ला गणेश कालोनी निवासी 52 वर्षीय व्यक्ति जांच में कोरोना संक्रमित मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम संक्रमितों को आईसोलेट करने में लगी है। मोहल्ला निगरानी समिति की आशा वर्कर और एएनएम संक्रमितों के परिजनों और उनके संपर्क में आए लोगों को चिह्नित करने में लगी है और उनकी सूची बनाकर कोरोना की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed