{"_id":"60789d018ebc3ec8997982d8","slug":"corona-infection-in-child-in-sambhal-sambhal-news-mbd3864634172","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों में बढ़ रहा कोरोना का संक्रमण,15 दिनों में एक से दस वर्ष की उम्र पंद्रह बच्चे संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों में बढ़ रहा कोरोना का संक्रमण,15 दिनों में एक से दस वर्ष की उम्र पंद्रह बच्चे संक्रमित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। कोरोना की दूसरी लहर किसी को नहीं बख्श रही है। अबकी बार हर उम्र के लोग कोरोना से प्रभावित हैं। पंद्रह दिन में एक से दस वर्ष तक की उम्र के 15 बच्चे कोरोना संक्रमित पाए गए हैं जबकि पहली लहर में बच्चे कम और बड़े ज्यादा प्रभावित हुए थे।
कोरोना की पहली लहर संभल जिले में 13 अप्रैल 2020 को पहला केस आने का साथ ही शुरू हुई थी। अब 15 अप्रैल 2021 तक 367 दिन हो गए। इस अविध में 01 से 10 वर्ष तक की आयु के कुल 136 बच्चे संक्रमित पाए गए हैं।
अगर 367 दिन में मिले संक्रमित के हिसाब से औसत निकाला जाए तो एक दो दिन में भी एक बच्चे के संक्रमित होने का औसत नहीं है लेकिन पहली से 15 अप्रैल तक संक्रमित हुए बच्चों की संख्या 15 है। इसमें बहजोई की एक एएनएम का छह वर्षीय बेटा भी है। जाहिर है कि संक्रमण की दर बढ़ रही है। पहले दो दिन में भी एक केस नहीं निकल रहा था लेकिन जब से कोरोना की जांच का दायरा बढ़ा है तब से बच्चों के संक्रमण की दर भी बढ़कर सामने आई है। एक दिन में एक बच्चे के कोरोना संक्रमित होने का औसत है। पवांसा के प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. मनोज चौधरी कहते हैं कि
विज्ञापन
कोरोना की दूसरी लहर में बच्चे और नौजवान अधिक संक्रमित हो रहे हैं। एक महीने से संक्रमित बच्चों की संख्या बढ़ रही है। इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक ने बच्चों में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को लेकर अलर्ट जारी किया है। बाल रोग विशेषज्ञों से कहा गया है कि वे अपने यहां आने वाले बच्चों के अभिभावकों को कोरोना से बचाव के प्रति जागरूक करें।