{"_id":"60b7c2718ebc3e2e3545bd32","slug":"corona-infected-found-running-away-from-ambulance-sambhal-news-mbd39092276","type":"story","status":"publish","title_hn":"एंबुलेंस से भागे कोरोना संक्रमित मरीज की अब पुलिस ने कराई जांच, निगेटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एंबुलेंस से भागे कोरोना संक्रमित मरीज की अब पुलिस ने कराई जांच, निगेटिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। एंबुलेंस से भागने वाले कोरोना संक्रमित फल विक्रेता का पुलिस ने कोरोना टेस्ट कराया है। एंटीजन की रिपोर्ट निगेटिव आई है और आरटीपीसीआर की जांच के लिए नमूना लैब भेजा गया है। पुलिस एंबुलेंस से भागने वाले आरोपी के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल करने की तैयारी कर रही है।
चार मई को बरेली सराय निवास फल विक्रेता युवक कोरोना संक्रमित होने के बाद भी फल बेचते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम को मिला था। पुलिस की मदद से फल विक्रेता को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एंबुलेंस में बैठा लिया और कैला देवी में बने एल वन अस्पताल ले जाने लगे। हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव शकरपुर में कैला देवी जाने वाले रास्ते पर अचानक संक्रमित ने एंबुलेंस को रुकवा लिया और शौच जाने के लिए कहा।
एंबुलेंस कर्मियों ने एंबुलेंस रोक कर भेज दिया। इसी दौरान संक्रमित एंबुलेंस कर्मियों को चकमा देकर भाग गया था। एंबुलेंस से भागने के बाद एंबुलेंस चालक रामकेश ने हयातनगर थाने में आपदा प्रबंधन अधिनियम व अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अब पुलिस को आरोपी मिल गया है। फिर से कोरोना की जांच बुधवार को जिला अस्पताल में कराई गई है। पुलिस संक्रमित युवक के द्वारा एंबुुलेंस से भागने के मामले में आरोप पत्र दाखिल करने की तैयारी कर रही है।