फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Corona infected found in Afzalpur Darauli in record, no trace

रिकॉर्ड में अफजलपुर डरौली में मिला कोरोना संक्रमित, नहीं हुआ ट्रेस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 10 May 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Corona infected found in Afzalpur Darauli in record, no trace
चंदौसी। स्वास्थ्य विभाग के पास आई रिपोर्ट में जनपद के गांव अफजलपुर डरौली में 71 दिन बाद कोरोना संक्रमित रोगी मिला है। जांच को पहुंची टीम को गांव में उस नाम का कोई व्यक्ति ही नहीं मिला है। अधिकारी अन्य गांव में भी उस नाम के व्यक्ति को ट्रेस कराने के प्रयास में लगे हैं। अधिकारियों कहना है कि कही बाहर जांच कराई होगी, आधार कार्ड में जो पता होता है। पोर्टल पर उसकी जनपद के रिकॉर्ड में कोरोना संक्रमित रोगी का डाटा प्रदर्शित होता है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के पोर्टल पर रविवार की शाम आई रिपोर्ट में जनपद संभल का भी एक कोरोना संक्रमित रोगी आया। संक्रमित का पता पवांसा ब्लाक क्षेत्र के गांव अफजलपुर डरौली निवासी दिनेश कुमार (35) पुत्र रामभरोसे दर्ज है। सोमवार की सुबह ही स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमित को आईसोलेट करने, उसकी हिस्ट्री जानने और संपर्क में आए लोगों की जांच के लिए टीम को भेज दिया। टीम ने गांव में जाकर जानकारी की, तो दिनेश पुत्र रामभरोसे नाम का कोई व्यक्ति ही नहीं मिला। दिनेश नाम का भी कोई व्यक्ति नहीं है। टीम ने पूरे मामले से विभागीय अधिकारियों को अवगत करा दिया है। विभागीय अधिकारियों ने इस नाम के व्यक्ति की तलाश लिए टीम को निर्देश दिये हैं। आसपास के गांव अन्य ब्लाक में ट्रेस करने का प्रयास किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed