{"_id":"62854e271ed69a07fe517288","slug":"corona-got-infected-on-two-sides-in-the-fourth-wave-the-total-number-was-three-chandausi-news-mbd4284899114","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौथी लहर में दो ओर कोरोना संक्रमित मिले, कुल संख्या हुई तीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौथी लहर में दो ओर कोरोना संक्रमित मिले, कुल संख्या हुई तीन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौसी। चौथी लहर में संभल जिले में बुधवार को 12 साल की किशोरी और दिल्ली से लौट व्यक्ति की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दोनों के संपर्क में आए परिवार के सदस्यों सहित 75 लोगों को चिह्नित कर उनकी जांच कराने के लिए सैंपलिंग किया। दोनों संक्रमितों को होम आइसोलेशन में रखा गया है।
चंदौसी के राज मोहल्ला निवासी 46 वर्षीय दो मई को लंदन से दिल्ली पहुंचे। उस समय उनकी जांच निगेटिव थी। लेकिन दिल्ली से छह मई को चंदौसी आए। इसके बाद किसी काम से इसके बाद 12 मई को फिर किसी काम से दिल्ली गए। 14 मई को घर लौटने के बाद उनकी तबियत बिगड़ गई। इस दौरान उन्होंने 15 मई को सीएचसी चंदौसी में कोरोना की जांच के लिए सैंपल दिया। 18 मई को आई जांच रिपोर्ट में वो पॉजिटिव मिले। सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम उनके घर पहुंची, इस दौरान उनके संपर्क में आए 15 लोगों को चिह्ंिनत कर उनकी कोरोना की जांच के लिए सैंपल लिया।
इसीक्रम में बनियाखेड़ा ब्लाक क्षेत्र के इब्राहिमपुर मिर्जा गांव निवासी 12 वर्षीय छात्रा नजला जुखाम की शिकायत पर सीएचसी नरौली में 16 मई को दवाई लेने गई। यहां स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छात्रा का रैंडमली सैंपल ले लिया। बुधवार को आई रिपोर्ट में छात्रा संक्रमित मिली। उच्च प्राथमिक विद्यालय में वह कक्षा सात में पढ़ती है। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम स्कूल पहुंचकर कक्षा छह, सात, आठ के सभी छात्रों के साथ स्कूल स्टाफ और छात्रा के परिजनों को चिह्नित कर जांच करने के लिए सैंपल संकलित की। इस दौरान 60 लोगों का सैंपल लिया गया। इस तरह से चौथी लहर में अब तक कोरोना संक्रमण के कुल तीन मरीज मिल चुके हैं।
विज्ञापन
कोरोना संक्रमित मिली किशोरी और अन्य को होम आईसोलेशन में रखा गया है। साथ ही दोनों के संपर्क में आए 75 लोगों की सैंपलिंग कराई गई है।
संजीव कुमार, डीपीएम एनएचएम संभल।