{"_id":"5e667ff58ebc3eebc020c2f3","slug":"copy-chaque-of-bord-exam-in-cctv-sambhal-news-mbd342735716","type":"story","status":"publish","title_hn":"अबकी बार सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगा उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अबकी बार सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगा उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल/चंदौसी। यूपी बोर्ड की परीक्षाओं की तरह ही अबकी बार सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन होगा। इसकी तैयारी जिले के मूल्यांकन केेंद्रों में की गई है। यूपी बोर्ड की परीक्षाओं से खाली हुए माध्यमिक शिक्षक होली के बाद यूपी बोर्ड के परीक्षार्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करेंगे। मूल्यांकन 16 मार्च को शुरू हो जाएगा। इसे दस दिन के अंदर खत्म करना है।
संभल जिले में चार परीक्षा केंद्रों पर मूल्यांकन होगा और सभी स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी रहेगी। यह पहला मौका है जब सीसीटीवी कैमरों की निगरानी के आदेश दिए गए हैं। जिन केंद्रों पर मूल्यांकन होना है उनके प्रत्येक कक्ष को सीसीटीवी कैमरे से लैस किया जाएगा और उस कक्ष पर जिला विद्यालय निरीक्षक और माध्यमिक शिक्षा परिषद की निगरानी रहेगी। इसके लिए इंतजाम शुरू हो गए हैं।
यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 6 मार्च को समाप्त हो चुकी हैं। अब परीक्षा दे चुके विद्यार्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन होना है। होली के बाद ही दूसरे जनपदों की उत्तर पुस्तिकाएं संभल जिले को प्राप्त होंगी। इन्हें चार मूल्यांकन केंद्रों पर जांचा जाएगा। एक केंद्र पर 60,000 उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का लक्ष्य है। संभल जिले के चार मूल्यांकन केंद्रों पर करीब दो लाख चालीस हजार उत्तर पुस्तिकाएं जांची जा सकेंगी। इन्हें जांचने के लिए 800 शिक्षकों की ड्यूटी लगाई जाएगी। एक मूल्यांकन केंद्र पर 200 शिक्षकों को लगाया जाएगा।
विज्ञापन
यह हैं चार मूल्यांकन केंद्र
संभल। बहजोई में हीरादेवी तोताराम इंटर कालेज और संभल के आचार्य मुक्तेश हकीम रईस इंटर कालेज में हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन होगा। इंटरमीडिएट कालेज बहजोई और राजकीय गर्ल्स इंटर कालेज संभल में इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाएगा। राजकीय गर्ल्स इंटर कालेज में पहली बार मूल्यांकन केंद्र बना है।