फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Cooperation of panchayat assistants should be taken in vaccination to protect against corona: DM

कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण में लिया जाए पंचायत सहायकों का सहयोग : डीएम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Cooperation of panchayat assistants should be taken in vaccination to protect against corona: DM
बहजोई। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की जिला स्वास्थ्य समिति की मासिक समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी संजीव रंजन ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि कोरोना से बचाव के लिए होने वाले टीकाकरण का कार्य शत-प्रतिशत कराया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने डीपीआरओ से कहा कि टीकाकरण में पंचायत सहायकों का सहयोग लिया जाए। सहयोग न करने वाले कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जाए। आगामी 15 नवंबर तक आशाओं का भुगतान किया जाए। डीपीओ से कहा कि टीकाकरण में आंगनबाड़ी वर्करों का सहयोग लिया जाए। प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के तहत अधिक से अधिक लाभार्थियों को लाभ दिया जाए। आयुष्मान कार्ड बनाए जाने में तेजी लाई जाए। इस बीच कोरोना से बचाव के लिए मॉक-ड्रिल को लेकर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन

वहीं गर्भवती महिलाओं के भोजन को लेकर कैंटीन खोलने की व्यवस्था की जाए। इस बीच सीएमओ डॉ. अजय कुमार सक्सेना व एसीएमओ डॉ. अजय कुमार वर्मा व डीआईओ डॉ. पंकज विश्नोई, मनु तेवतिया समेत जिले भर के चिकित्साधीक्षक आदि मौजूद रहे। वहीं डीएम की ओर से बैठक में गैरहाजिर होने पर बीपीएम (ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक) पंवासा के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed