फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Convict sentenced to 10 years in prison for raping a nine-year-old child.

Sambhal News: नौ साल के मासूम से दुष्कर्म में दोषी को 10 साल की कैद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Convict sentenced to 10 years in prison for raping a nine-year-old child.
मुरादाबाद। पॉक्सो एक्ट कोर्ट-03 की विशेष न्यायाधीश भावना गुप्ता की अदालत ने शुक्रवार को संभल कोतवाली के नौ साल पुराने मासूम से दुष्कर्म के मामले में मुलजिम मिन्जार को दोषी करार करा दिया है। अदालत ने दोषी को 10 साल की कैद की सजा सुनाई है और 20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना जमा न करने पर दोषी को दो माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।
विज्ञापन

नौ वर्षीय पीड़ित मासूम के पिता ने 25 अक्तूबर 2017 को संभल कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें उसने बताया था कि संभल के बेगम सराय निवासी मिन्जार 25 अक्तूबर 2017 की दोपहर करीब तीन बजे उसके नौ साल के बेटे को अपने साथ कोल्ड स्टोर के पीछे कब्रिस्तान में बनी कोठरी में ले गया। जहां आरोपी ने बच्चे के साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

पुलिस ने इस मामले में 21 दिसंबर 2017 को आरोपी मिन्जार के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी थी। इस मामले की सुनवाई पॉक्सो एक्ट कोर्ट-03 की विशेष न्यायाधीश भावना गुप्ता की अदालत में चली। जिसमें अभियोजन पक्ष से सात गवाह पेश किए गए। शुक्रवार को अदालत ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद मुलजिम मिन्जार को दोषी करार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed