{"_id":"632f5f02bdc15660312ce578","slug":"controversy-over-taking-bdc-members-to-village-harthala-tussle-for-block-head-seat-sambhal-news-mbd442257487","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लॉक प्रमुख सीट के लिए घमासान, गांव हरथला में बीडीसी सदस्यों को ले जाने पर विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लॉक प्रमुख सीट के लिए घमासान, गांव हरथला में बीडीसी सदस्यों को ले जाने पर विवाद
सार
ब्लॉक प्रमुख सीट के लिए घमासान, गांव हरथला में बीडीसी सदस्यों को ले जाने पर विवादअसमोली ब्लॉक प्रमुख के पति बोले हम गांव हरथला गए भी नहीं, दावेदार अनुज बोले सदस्य छीनने का प्रयास हुआसंभल। असमोली ब्लॉक प्रमुख की सीट पर अविश्वास प्रस्ताव की चर्चा आठ अक्तूबर को होनी है। जिससे चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके।अनुज चौधरी, बीडीसी, ब्लॉक प्रमुख सीट के लिए दावेदार।
विज्ञापन
विस्तार
ब्लॉक प्रमुख सीट के लिए घमासान, गांव हरथला में बीडीसी सदस्यों को ले जाने पर विवाद
असमोली ब्लॉक प्रमुख के पति बोले हम गांव हरथला गए भी नहीं, दावेदार अनुज बोले सदस्य छीनने का प्रयास हुआ
संभल। असमोली ब्लॉक प्रमुख की सीट पर अविश्वास प्रस्ताव की चर्चा आठ अक्तूबर को होनी है। ब्लॉक प्रमुख और दावेदार अपने अपने पक्ष में बीडीसी सदस्य को ले रहे हैं। शनिवार की दोपहर गांव हरथला में बीडीसी सदस्यों को कब्जा लेने के दौरान दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। ग्रामीणों का दावा है कि फायरिंग भी की गई। बीडीसी सदस्यों ने जब फायरिंग और विवाद देखा तो वह नजदीक में एक खेत में जा छिपे। हालांकि पुलिस का दावा है कि फायरिंग नहीं हुई। जबकि ब्लॉक प्रमुख सीट के दावेदान अनुज चौधरी का कहना है कि उनके समर्थन में आए तीन बीडीसी को गाड़ी से उतारने का प्रयास किया और जब बीडीसी उतारने का विरोध हुआ तो खींचतान की और फायर भी किए गए। ब्लॉक प्रमुख के पति प्रभाकर चौधरी का कहना है कि वह और उनके साथी गांव हरथल गए ही नहीं है। उन्हें बदनाम किया जा रहा है। मालूम हो कि असमोली की मौजूदा ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए आठ अक्तूबर को प्रशासन ने बैठक बुलाई है। ब्लॉक प्रमुख संतोष देवी के खिलाफ प्रत्याशी रहे अनुज चौधरी आदि ने अविश्वास प्रस्ताव जिलाधिकारी को सौंपा है। इसमें 23 अगस्त तारीख भी लगी थी, लेकिन उप जिलाधिकारी के स्तर से इसे स्थगित कर दिया गया था। अब आठ अक्तूबर को बैठक होनी है। जिसके बाद क्षेत्र पंचायत सदस्यों को अपने-अपने पाले में करने की कोशिश तेज हो गई है। इसी के चलते शनिवार को बीडीसी सदस्यों को लेकर खींचतान हुई और फायरिंग होने की चर्चा है। गांव के लोगों का दावा है कि जब फायरिंग हुई तो आसपास खेतों में काफी लोग मौजूद थे।
फायरिंग नहीं की गई है। ब्लॉक प्रमुख के दावेदार अनुज चौधरी ने फोन कर कहा था कि वह गांव हरथला में हैं और दूसरा पक्ष भी गांव में आया हुआ है। कोई विवाद न हो इसलिए पुलिस भेजी जाए। तत्काल मौके पर हेड कांस्टेबल को भेजा था। दावेदार के साथ भी गनर है। फायरिंग होने की बात गलत है।
विद्युत गोयल, प्रभारी, असमोली थाना।
फायरिंग करने की बात से असमोली थाना प्रभारी ने मना किया है। इस मामले में कोई तहरीर भी नहीं मिली है। फायरिंग करने की बात गलत है।
जितेंद्र सिंह, सीओ, संभल।
हम गांव हरथला गए थे। तीन बीडीसी कार में थे। इसी दौरान दूसरे पक्ष के कुछ लोगों ने बीडीसी को कार से बाहर खींचने का प्रयास किया। मेरे एक साथी ने रोका तो उससे भी खींचतान की। बीडीसी सदस्य गाड़ी से उतरकर एक ईख के खेत में भाग गए थे। फायरिंग भी की है। इसकी सूचना मौके से थाना प्रभारी को भी दी थी। पुलिस अधीक्षक को इस पूरी घटना से अवगत कराऊंगा। जिससे चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके।
विज्ञापन
अनुज चौधरी, बीडीसी, ब्लॉक प्रमुख सीट के लिए दावेदार।
हम गांव हरथला गए ही नहीं है तो फायरिंग कैसे हो जाएगी। हमारे ऊपर गलत आरोप लगाया जा रहा है। फायरिंग की घटना झूठी है। बीडीसी का समर्थन हमारे साथ है। इसलिए बदनाम किया जा रहा है।
प्रभाकर चौधरी, ब्लॉक प्रमुख पति, असमोली।