फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Controversy over removal of idol from village society, stone pelting on police

ग्राम समाज की जमीन से मूर्ति हटाने को लेकर विवाद, पुलिस पर पथराव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
Controversy over removal of idol from village society, stone pelting on police
कुढ़फतेहगढ़ के गांव बलकरनपुर में पुलिस पर पथराव के लिए हाथों में पत्थर ले जाते ग्रामीण। - फोटो : CHANDAUSI
कुढ़फतेहगढ़ (संभल)। थाना कुढ़फतेहगढ़ के गांव बलकरनपुर में बुधवार की रात पानी की टंकी के लिए प्रस्तावित ग्राम समाज की जमीन पर दूसरे पक्ष ने रात में एक चबूतरा बनाकर देव प्रतिमा रख दी। गुरुवार की सुबह दोनों पक्षों को समझाने के बाद पुलिस प्रतिमा हटाने पहुंची, तो पूर्व प्रधान पक्ष ने पथराव कर दिया। पुलिस कर्मियों व राजस्व कर्मियों ने भागकर जान बचाई। पीआरवी की गाड़ी का शीशा फूट गया। एक सिपाही चोटिल हो गया। पुलिस पर पथराव की सूचना पर अधिकारी मौके पर दौड़ पड़े। सात पुरुष व आठ महिलाएं हिरासत में लिए हैं। पुलिस आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर रही है।
विज्ञापन

थाना कुढ़फतेहगढ़ के गांव बलकरनपुर में पेयजल योजना के अंतर्गत टंकी बननी प्रस्तावित है। पुलिस के मुताबिक ग्राम प्रधान ने मंदिर के सामने स्थित ग्राम समाज की जमीन पर टंकी बनने का प्रस्ताव बनाकर दो जुलाई को भेजा था। इसकी सूचना दूसरे पक्ष को लग गई। उन्होंने उस जगह पर टंकी बनाने का विरोध किया। बुधवार की रात में मंदिर के सामने ग्राम समाज की भूमि पर रात में एक चबूतरा बनाकर उसके ऊपर देव प्रतिमा रख दी।
विज्ञापन

गुरुवार की सुबह पुलिस को पता चला, तो दोनों पक्षों को थाने बुला लिया। प्रतिमा हटाने पर सहमति बनी। थाना पुलिस मौके पर पहुंची और देव प्रतिमा को हटवाकर ट्रैक्टर ट्राली में रखवाकर चल दी। इस दौरान पूर्व प्रधान पक्ष के लोग एकत्र हो गए और पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। पीआरवी स्टाफ गाड़ी छोड़कर भागा। ट्रैक्टर चालक ने भी दौड़ कर जान बचाई। पत्थर लगने से पीआरवी सिपाही अर्जुन चोटिल हो गए तथा गाड़ी का आगे व बाईं ओर की खिड़की का शीशा टूट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस पर पथराव की सूचना पर अधिकारियों में हड़कंप मच गया। दोपहर करीब 12 बजे थाना अध्यक्ष वरुण सिंह मय फोर्स के मौके पर पहुंचे। विवाद में शामिल सात पुरुष व आठ महिलाओं को हिरासत में लेकर थाने ले आई। आरोपियों के खिलाफ पुलिस की ओर से मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed