फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   UP: Mughal era coins found during road digging, contractor ran away with the bundle

UP: सड़क की खोदाई के दौरान मिले मुगलकालीन सिक्के, पोटली लेकर भाग निकला ठेकेदार, ग्रामीण भी मौके पर टूट पड़े

Thu, 25 Jan 2024 04:35 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Updated Thu, 25 Jan 2024 04:35 AM IST
सार

संभल जिले के हरगोविंदपुर में सड़क बनाने के दौरान मुगलकालीन सिक्के मजदूरों को मिले थे। इसके बाद ठेकेदार सभी सिक्कों को लेकर भाग निकला। चांदी के सिक्के मिलने की जानकारी के बाद मौके पर ग्रामीण भी टूट पड़े। पुलिस ने ठेकेदार से करीब 81 सिक्के बरामद कर लिए हैं। मामले में ग्रामीणों से भी पूछताछ चल रही है। 

विज्ञापन
UP: Mughal era coins found during road digging, contractor ran away with the bundle
संभल जिले के गुन्नौर में चांदी के सिक्के - फोटो : संवाद

विस्तार

गुन्नौर तहसील के गांव हरगोविंदपुर में सड़क के भराव के लिए आई मिट्टी में मिले प्राचीन सिक्के लेकर भागने वाले ठेकेदार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उसके पास से पुलिस ने 81 प्राचीन सिक्के भी बरामद कर लिए गए हैं। सभी सिक्के चांदी के हैं, जिसकी पुष्टि बुधवार को हुई है।

विज्ञापन


पुलिस ने सराफा कारोबारी से जांच कराई, जिसमें चांदी के सिक्के होने की बात सामने आई है। सोमवार को हरगोविंदपुर गांव में काली मंदिर के सामने वाली सड़क निर्माण के लिए भराव के लिए आई मिट्टी में मिले प्राचीन सिक्कों को बदायूं का ठेकेदार ले गया था।
विज्ञापन


उसको जुनावई थाना पुलिस ने हिरासत में लिया है और 81 सिक्के बरामद कर लिए हैं। ठेकेदार ने बदायूं के देहगवां में एक सराफ को ये सिक्के बेच दिए थे। पुलिस ने सिक्के सराफ से ही बरामद किए हैं। हालांकि ग्राम प्रधान कमलेश ने ठेकेदार पर करीब सौ सिक्के होने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब पुलिस आगे की छानबीन कर रही है। वहीं पुरातत्वविद व इतिहासकारों का कहना है कि जिस तरह के सिक्के मिले हैं इसी तरह के गोल सिक्के अलाउद्दीन खिलजी के शासनकाल में भी चलते थे।

यह था मामला

सोमवार को हरगोविंदपुर गांव में काली मंदिर के सामने वाली सड़क निर्माण के दौरान भराव के लिए आई मिट्टी आई थी। इस सड़क के लिए मिट्टी गांव लहरा नगला श्याम निवासी मनीराम सिंह के खेत आई थी। शाम के समय जब मजदूर मिट्टी उतार रहे थे। इसी दौरान सिक्के मिलने शुरू हुए।

मौके से बदायूं निवासी सड़क निर्माण करा रहा ठेकेदार और मजदूर सिक्के लेकर चले गए। मंगलवार को ग्राम प्रधान कमलेश ने जुनावई थाने में तहरीर देकर सोने-चांदी के सिक्के मिट्टी से मिलने की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस-प्रशासन सक्रिय हो गया।

एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर एक ग्रामीण से सिक्का जब्त कराया। बुधवार को सिक्के की जांच कराई गई तो वह चांदी का होने की पुष्टि हुई है। ग्राम प्रधान ने सड़क निर्माण कराने वाले ठेकेदार पर 100 से ज्यादा सिक्के ले जाने का आरोप लगाया था। हालांकि पुलिस ने 81 ही सिक्के बरामद किए हैं।

सिक्कों पर क्या लिखा इसकी जानकारी नहीं

पुरातत्वविद् व इतिहासकार चंदौसी अतुल मिश्र ने बताया कि जुनावई के गांव हरगोविंदपुर से मिले सिक्कों पर क्या लिखा है, इसकी जानकारी नहीं है। इस तरह का एक सिक्का मेरे पास भी हैं और वह सिक्का अलाउद्दीन खिलजी के शासनकाल का है। अलाउद्दीन खिलजी (वास्तविक नाम अलीगुर्शप 1296-1316) था। वह दिल्ली सल्तनत के खिलजी वंश का दूसरा शासक था। सिक्कों की जांच होने पर ही स्पष्ट हो सकेगा कि यह सिक्के किस काल के हैं।

सल्तनत काल में चलने वाले सिक्के जैसे हैं

इतिहास प्रवक्ता डा. मोनिका यादव ने बताया कि यह सिक्के सल्तनत काल में चलने वाले सिक्कों के जैसे हैं। गोल सिक्का अलाउद्दीन खिलजी के शासनकाल में चलता था। यह सिक्का भी वैसा है। इस क्षेत्र में काफी समय सल्तनत काल का शासन रहा है। बदायूं में कुछ स्थानों पर पुराने किलों के खंड़हर आज भी हैं। सुल्ताना रजिया का संबंध भी बदायूं क्षेत्र से रहा हैं। जुनावई क्षेत्र में मिलने वाले सिक्के किस शासनकाल के हैं इसकी जांच में ही पुष्टि हो सकेगी।

सिक्कों पर अरबी में लिखा

सिक्के पर अरबी से सुल्तान ए आजम अलाउद्दीन वददुनिया अबुल मुजफ्फर मोहम्मद शाह सुल्तान लिखा है, जबकि सिक्कों पर कुछ शब्द स्पष्ट नहीं है।

सिक्के बरामद कराए जा रहे हैं। पुरात्व विभाग को सूचना देकर सिक्कों की जांच कराई जाएगी कि किस शासन काल के हैं। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि सिक्के चांदी के हैं। - रमेश बाबू, एसडीएम गुन्नौर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed