फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Contract workers protest for salary

वेतन नहीं मिलने पर भड़के संविदा कर्मचारी, धरना प्रदर्शन किया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 24 Feb 2021 01:58 AM IST
विज्ञापन
Contract workers  protest for salary
चंदौसी में बिजली विभाग के कार्यालय में संविदा कर्मचारी मानदेय नहीं मिलने पर धरना प्रदर्शन करते ? - फोटो : CHANDAUSI
चंदौसी। बिजली विभाग के संविदा कर्मचारियों ने वेतन नहीं मिलने पर धरनाप्रदर्शन किया। जल्द वेतन दिए जाने की मांग उठाई। अधीक्षण अभियंता ने आश्वासन दिया है। इसके बाद संविदा कर्मचारियों को धरना प्रदर्शन समाप्त हो सका। मंगलवार को चंदौसी और बबराला विद्युत वितरण खंड के संविदा कर्मचारी चंदौसी स्थित अधीक्षण अभियंता के कार्यालय में धरने पर बैठ गए और लंबे समय से वेतन नहीं दिए जाने पर रोष जताया। संविदा कर्मचारियों ने कहा कि काफी महीने से वेतन नहीं दिया गया है। और ईपीएफ खाते की रसीद भी उपलब्ध नहीं कराई है।
विज्ञापन

कर्मचारी लगातार मांग कर रहे हैं पर सुनवाई नहीं हो रही। जबकि कर्मचारियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वेतन नहीं मिलने पर परिवार का पालन कैसे किया जाएगा। इस दौरान संविदा कर्मचारियों ने संस्था पर आरोप लगाया कि उनसे सिक्योरिटी के रुप में 15 से 20 हजार रुपये की मांग की जा रही है।
विज्ञापन

यह राशि नहीं देने पर तबादला किए जाने की धमकी दी जा रही है। संविदा कर्मचारियों ने सात दिनों के भीतर वेतन का भुगतान किए जाने की मांग रखी है। और ईपीएफ खाते की रसीद दिए जाने के लिए कहा है। अधीक्षण अभियंता ने सभी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। इसके बाद धरना प्रदर्शन समाप्त हो सका। इस दौरान अजय पाठक, नितिन पाराशर, अशोक, विनय, अनिल, जैनुल, भोला, नदीम जैदी, विनीत, नरेंद्र चौधरी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed