फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Contact to get votes of voters who are away from home in search of livelihood

रोजी रोटी की तलाश में घर से दूर रह रहे मतदाताओं के वोट पाने को कर रहे संपर्क

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 17 Apr 2021 01:07 AM IST
विज्ञापन
Contact to get votes of voters who are away from home in search of livelihood
संभल। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव लड़ने को मैदान में उतरे दावेदारों ने ऐसे मतदाताओं को लुभाने और मनाने का सिलसिला शुरू कर दिया है जो रोजी रोटी के लिए अपने गांव से दूर रहकर काम कर रहे हैं। घर बार छोड़कर गए इन मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए उन्हें गांव लाने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव का दंगल तैयार है। 31 मार्च से नामांकन पत्रों की बिक्री चल रही है। 17 और 18 अप्रैल को नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। 19 और 20 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 21 अप्रैल को सुबह 8 से दोपहर तीन बजे तक नाम वापसी की प्रक्रिया चलेगी। उसके बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न का आवंटन किया जाएगा। 29 अप्रैल को मतदान होगा। ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं को अपने पक्ष में कर पंचायत चुनाव की बाजी जीतने के लिए सभी संभावित दावेदारों ने गांव में मौजूद वोटरों के घर घर जाकर लुभाना शुरू कर दिया है। सभी प्रत्याशी सुबह से लेकर देर रात तक वोटरों से संपर्क कर अपने अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं।
विज्ञापन

प्रधान पद के सभी प्रत्याशी मुझसे अपने पक्ष में मतदान कराने की उम्मीद के साथ संपर्क कर रहे हैं, लेकिन मैं उस प्रत्याशी को वोट करूंगा जो ओबरी गांव में जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहम्मद यासीन, प्रवासी मजदूर पानीपत निवासी ओबरी
पंचायत चुनाव में विभिन्न पदों के लिए चुनाव मैदान में उतरने वाले दावेदारों ने मुझे किराए का लालच देकर अपने पक्ष में मतदान करने की बात की है, लेकिन मैं गांव के विकास बात करने वाले को वोट करूंगा।

मोहम्मद फईम, प्रवासी मजदूर दिल्ली निवासी ओबरी
मुझे पहली बार पंचायत चुनाव में मतदान करने का अवसर मिला है। गांव में लड़कियों के लिए इंटरमीडिएट तक की शिक्षा सुलभ कराने वाले, स्वच्छ पेयजल तथा गांव में स्वच्छता को प्राथमिकता देने वाले को अपना वोट दूंगा ताकि गांव की सूरत बदल सकें।
मोहम्मद आदिल, प्रवासी मजदूर दिल्ली निवासी ओबरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed