फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Consumers became aware of rights, 276 cases registered in one year

अधिकारों के प्रति जागरूक हुए उपभोक्ता, एक वर्ष में दर्ज हुए 276 मामले

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Consumers became aware of rights, 276 cases registered in one year
चंदौसी। उपभोक्ता अपनी अधिकारों के प्रति जागरूक हुए हैं। कंपनी अथवा दुकानदारों के द्वारा की जाने वाली धोखाधड़ी के खिलाफ आवाज उठाने वाले उपभोक्ताओं की संख्या में पिछले तीन साल में करीब तीन गुना का इजाफा हुआ है। यह इजाफा जिला उपभोक्ता फोरम के जिला उपभोक्ता प्रतितोष आयोग बनने पर हुआ है। वर्ष 2021 में नवंबर माह तक 276 लोगों ने खरीदे गए सामान में कमी आने पर कंपनी अथवा उत्पादकों के खिलाफ अपील की है।
विज्ञापन

उपभोक्ता के हितों को सुरक्षित रखने के लिए जिला स्तर पर जिला उपभोक्ता प्रतितोष आयोग गठित है। प्रतितोष आयोग में उपभोक्ता एक करोड़ रुपये तक के मूल्य के सामान में गड़बड़ी अथवा अन्य समस्या होने पर अपील कर सकता है। वर्ष 2019 में प्रतितोष आयोग में संभल जनपद में 99 मामले दर्ज हुए थे। वर्ष 2021 में अब तक 276 मामले दर्ज हुए हैं।
विज्ञापन

अधिवक्ता लव मोहन वार्ष्णेय के मुताबिक पहले उपभोक्ताओं को जानकारी कम थी। अब उपभोक्ता पहले के मुकाबले अधिक जागरूक हुए हैं। उन्हें पता है कि यदि कोई सामान खराब निकलता है तो उसकी कहा शिकायत करनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

2014 में चंदौसी में स्थापित हुआ था फोरम
पहले संभल क्षेत्र मुरादाबाद जनपद में आता था। संभल जिला बनने के बाद वर्ष 2014 में चंदौसी में पहले जिला उपभोक्ता फोरम स्थापित हुआ था। अब वह जिला उपभोक्ता प्रतितोष आयोग बन चुका है। कुछ मामले में 1994 से अभी तक पेंडिंग हैं। चंदौसी स्थित जिला उपभोक्ता प्रतितोष आयोग में अभी 584 वाद अभी पेंडिंग हैं।

वर्ष उपभोक्ताओं के दर्ज वाद
2019 99
2020 122
2021 276
नोट: वर्ष 2021 के आंकड़े नवंबर माह तक के हैं।
उपभोक्ताओं में जागरूकता बढ़ी है। अधिक से अधिक वादों को सही निर्णय के साथ निस्तारित करने का प्रयास किया जाता है। मेरी उपभोक्ताओं से अपील है कि वह अधिवक्ता से वाद दायर कराने के बाद स्वयं भी आयोग के समक्ष अवश्य उपस्थित हों। उपभोक्ता ही स्वयं अपनी सही पीढ़ा बता सकता है। जिला उपभोक्ता प्रतितोष आयोग चंदौसी में स्टैनो तैनात नहीं है, फिर भी अधिक से अधिक कार्य कराने का प्रयास किया जा रहा है।
राम अचल यादव, अध्यक्ष जिला प्रतितोष आयोग, चंदौसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed