फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Construction of three new sub-centres will start after August 15

Sambhal News: 15 अगस्त के बाद शुरू होगा तीन नए उपकेंद्रों का निर्माण

Mon, 12 Aug 2024 02:36 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Mon, 12 Aug 2024 02:36 AM IST
विज्ञापन
Construction of three new sub-centres will start after August 15
चंदौसी (संभल)। जिले में 20 करोड़ से बनने वाले तीन नए उपकेंद्रों को निर्माण इसी माह 15 अगस्त के बाद शुरू हो जाएगा। बिजनेस प्लान के तहत तीनों उपकेंद्रों का निर्माण मेरठ की निर्माण एजेंसी करेगी। उपकेंद्रों के निर्माण होने से 120 गांवों की बिजली समस्या दूर हो जाएगी।
विज्ञापन

संभल जिले के तीनों डिवीजन में 52 उपकेंद्रों से करीब 3.5 लाख उपभोक्ता जुड़े हैं। वर्तमान में बहजोई और एंचोड़ा कंबोह विद्युत उपकेंद्र अतिरिक्त भार से जूझ रहे हैं। ओवरलोड के कारण ट्रिपिंग और लो-वोल्टेज की समस्या बनी रहती है। उपभोक्ताओं को सबसे अधिक परेशानी गर्मियों में होती है। शेड्यूल के हिसाब से आपूर्ति नहीं मिलती। किसानों की सिंचाई भी प्रभावित होती है। विभाग कटौती कर अलग -अलग समय में सप्लाई उपलब्ध कराता है। ओवरलोड की वजह से उपकेंद्रों के संयंत्रों को भी नुकसान पहुंचता है। खासकर बहजोई उपकेंद्र से क्षमता के सापेक्ष दोगुनी आपूर्ति की जा रही है। बहजोई उपकेंद्र की क्षमता करीब 1050 एम्पियर आउटपुट देने की है, जबकि गर्मियों में यह मांग बढ़कर 2400 एम्पियर तक पहुंच जाती है। सबसे अधिक लोड नार्थ और साउथ फीडर पर है। इसी वजह से उपभोक्ताओं को विद्युत कटौती की समस्या से दो चार होना पड़ता है। विभाग ने समस्या के निदान के लिए बहजोई के कमालपुर और बहापुर देहात व एंचोड़ा कंबोह के ततारपुर रोड पर 33/11 केवी के नए उपकेंद्र बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा था। जिसकी स्वीकृति जनवरी महीने में शासन से मिल गई थी। इसके बाद विभाग ने प्राथमिकता के आधार पर जून महीने में तीनों उपकेंद्रों को बिजनेस प्लान 2024-25 में शामिल कर लिया। बीते दिनों उपकेंद्रों के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। मेरठ की निर्माण एजेंसी उपकेंद्रों का निर्माण करेगी। विभाग का दावा है कि लगभग सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। 15 अगस्त के बाद उपकेंद्रों का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। इनके निर्माण से करीब 120 गांव के लोगों को फायदा होगा। उनकी विद्युत समस्या दूर होगी।
विज्ञापन

---------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन


20 करोड़ की लागत से बनेंगे उपकेंद्र
जिले में प्रस्तावित तीनों उपकेंद्र 33/11 केवी के होंगे। प्रत्येक उपकेंद्र में पांच पांच एमवीए के दो ट्रांसफार्मर लगेंगे। निर्माण में करीब 20 करोड़ रुपये की लागत आएगी। कमालपुर में करीब 0.200 हेक्टेयर व बहापुर में 0.240 हेक्टेयर जमीन में उपकेंद्र का निर्माण होगा। वहीं एंचोड़ा के ततारपुर रोडपर उप केंद्र का निर्माण होगा।
----------------

वर्जन
जिले में तीन नए विद्युत उपकेंद्र बनने प्रस्तावित है। सर्वे और टेंडर प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है। मेरठ की निर्माण एजेंसी 15 अगस्त के बाद उपकेंद्रों का निर्माण का काम शुरू करेगी। -विनोद कुमार, एसई संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed