{"_id":"68c1e2dfb895c6139206aad5","slug":"construction-of-sambhal-roadways-bus-station-is-20-complete-to-be-handed-over-by-february-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-126791-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: संभल रोडवेज बस अड्डे का निर्माण 20 प्रतिशत हुआ, फरवरी तक करना है हैंडओवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: संभल रोडवेज बस अड्डे का निर्माण 20 प्रतिशत हुआ, फरवरी तक करना है हैंडओवर
विज्ञापन
संभल में मुरादाबाद रोड पर वाजिदपुरम के निकट जारी रोडवेज बस अड्डे का निर्माण कार्य। संवाद
संभल। रोडवेज बस अड्डे के निर्माण कार्य में बारिश रोड़ा बनी हुई है। दो माह पहले काम शुरू हुआ तो बीच-बीच में बारिश की वजह से काम रोकना पड़ा, जिससे अभी तक सिर्फ 20 प्रतिशत निर्माण कार्य ही पूरा हो सका है, जबकि कार्यदायी संस्था को फरवरी तक काम पूरा कर विभाग को हैंडओवर करना है।
शहर में मुरादाबाद मार्ग पर वाजिदपुरम के नजदीक तश्तपुर में साढ़े तीन हजार वर्ग मीटर भूमि में रोडवेज बस अड्डे का निर्माण चल रहा है। निर्माण कार्य सीएनडीएस जल निगम द्वारा कराया जा रहा है। इस बस अड्डे के निर्माण के लिए शासन द्वारा 4.50 करोड़ रुपये जारी हो चुके हैं। शासन ने अनुपूरक बजट में संभल रोडवेज बस अड्डे के कार्यालय भवन निर्माण के लिए मंजूरी दी थी।
कार्यदायी संस्था के ठेकेदार आदिल का कहना है कि बारिश के चलते कार्य बाधित हुआ है, लेकिन जो समय सीमा तय है। उसके अनुसार बस अड्डे का निर्माण पूरा कर हैंडओवर कर दिया जाएगा। अब निर्माण कार्य तेजी से कराया जा रहा है। डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने बताया कि कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए गए हैं कि निर्माण कार्य को तय समय सीमा में पूरा कर दिया जाए।
विज्ञापन
00000
किराए के भवन में न यात्रियों को सुविधा है न स्टाफ के बैठने की जगह
रोडवेज बस अड्डा 15 हजार रुपये प्रति महीने के किराए पर संचालित होता है। इस भवन में न यात्रियों के लिए कोई सुविधा है और न स्टाफ के बैठने की जगह है। बसों के खड़े होने का भी पूरा इंतजाम नहीं है। बारिश के दौरान परिसर तालाब की तरह हो जाता है। जिससे यात्रियों को सबसे ज्यादा परेशान होती है। यह रोडवेज बस अड्डा 1991 से किराए के भवन में संचालित है। अब स्थाई रोडवेज बस अड्डे का निर्माण पूरा होगा तो यात्रियों के साथ स्टाफ को भी सहूलियत मिलेगी।