फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Construction of four floors of the Critical Care Unit building at CHC completed

Sambhal News: सीएचसी में क्रिटिकल केयर यूनिट के भवन की चार मंजिल का निर्माण पूरा

Thu, 02 Oct 2025 01:23 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Thu, 02 Oct 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Construction of four floors of the Critical Care Unit building at CHC completed
चंदौसी सीएचसी में निर्माणाधीन क्रिटिकल केयर यूनिट - संवाद
चंदौसी (संभल)। सीएचसी में 18 करोड़ रुपये की लागत से बन रही 50 बेड की क्रिटिकल केयर यूनिट की चार मंजिल का निर्माण पूरा हो चुका है। जल्द ही पांचवीं मंजिल का निर्माण शुरू हो जाएगा। उम्मीद है कि नवंबर 2026 तक यूनिट का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि सीएचसी में सड़क दुर्घटनाओं आदि हादसों में घायल हुए लोगों को सामान्य उपचार ही मिल पाता है। अधिकांश घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर या फिर अन्य जनपदों में रेफर करना पड़ता है। ऐसे में समय पर सही इलाज न मिलने के कारण कई बार मरीजों की जान पर बन आती है। इसी को लेकर शासन ने चंदौसी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में क्रिटिकल केयर यूनिट बनाने की स्वीकृति दी थी। जिसके लिए सीएचसी परिसर में एक हजार वर्ग मीटर जमीन चिह्नित की गई। भूमि चिह्नांकन के बाद 50 बेड की पांच मंजिला क्रिटिकल केयर यूनिट के लिए 18 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत हुआ।
विज्ञापन

रामपुर जिले की कार्यदायी संस्था क्रिटिकल केयर यूनिट का निर्माण कार्य नवंबर 2024 से कर रही है। कार्यदायी संस्था ने सीसीयू के बेसमेंट समेत पहली से चौथी मंजिल का कार्य लगभग पूरा कर दिया है। तीसरी मंजिल तक दीवारें भी बन गई हैं। बुधवार को चौथी मंजिल का लिंटर डालने का कार्य पूरा किया गया। अब दीवारें बनने के बाद पांचवी और अंतिम मंजिल का कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
ये मिलेंगी सुविधाएं
ऑपरेशन थिएटर, सीटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड, आईसीयू, लिफ्ट, आपातकालीन वार्ड, ऑर्थो विंग, सर्जरी विंग, समेत अन्य सुविधाएं 24 घंटे मुहैया होंगी।
............
क्रिटिकल यूनिट के निर्माण से गंभीर मरीजों का उपचार सीएचसी में ही हो सकेगा। भर्ती मरीजों की 24 घंटे निगरानी की व्यवस्था भी की जाएगी। यूनिट में अत्याधुनिक मशीनें भी लगाई जाएंगी। नवंबर 2024 से शुरू हुआ निर्माण कार्य दो साल में नवंबर 2026 तक पूरा होना है।
डॉ. हरविंदर सिंह, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed