फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Construction of Bahjoi Canal branch completed, water will be available for irrigation in Kharif.

Sambhal News: बहजोई नहर शाखा का निर्माण पूरा, खरीफ में सिंचाई को मिलेगा पानी

Tue, 06 Feb 2024 03:50 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Tue, 06 Feb 2024 03:50 AM IST
विज्ञापन
Construction of Bahjoi Canal branch completed, water will be available for irrigation in Kharif.
चंदौसी। बिजनौर गंगा बैराज से सिंचाई के लिए निकाली गई मध्य गंगा नहर की बहजोई शाखा का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। विभाग ने टेस्टिंग भी कर ली है।आगामी खरीफ की फसल में किसानों को सिंचाई के लिए पानी मिलने की उम्मीद है। वही अधिकारी अमरोहा में रुके चंदौसी नहर शाखा के काम को जल्द शुरू कराने का दावा कर रहे हैं। इससे किसानों को खरीफ की फसल के लिए सुगमता से पानी मिल सकेगा।
विज्ञापन

मध्य गंगा नहर परियोजना द्वितीय चरण से अमरोहा, संभल, मुरादाबाद के जनपद के किसानों को सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराया जाना है। इसमें मुख्य नहर के अलावा चंदौसी शाखा की लंबाई करीब 60 किलोमीटर व बहजोई शाखा की लंबाई 58 किलोमीटर है। बहजोई शाखा में संभल क्षेत्र के गांव चौकुनी में करीब 300 मीटर नगर के टुकड़े में किसानों की जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इस कारण पिछले कई साल से प्रोजेक्ट रुका था। नगर विभाग ने इस विवाद को खत्म कर दिया है। साथ ही बहजोई शाखा का निर्माण कार्य पूरा कर दिया है। नगर विभाग इसकी टेस्टिंग भी चुका है। आगामी खरीफ के सीजन में बहजोई शाखा क्षेत्र के किसानों को नगर से सिंचाई का पानी मिलना शुरू हो जाएगा। दोनों शाखाएं शुरू हो जाने पर संभल जनपद के 729 गांवों की करीब 63417 हेक्टेअर भूमि को नहर से सिंचाई का पानी मिल सकेगा।
विज्ञापन

चंदौसी नहर शाखा में भी हो चुका काम शुरू
चंदौसी नहर शाखा अमरोहा जनपद क्षेत्र के गांव कूबी, रामपुर घना, मोहनपुर जानिब में करीब ढाई किलोमीटर क्षेत्र में नहर का निर्माण नहीं हुआ है। किसान वहां अधिक मुआवजे की मांग को लेकर लगातार आंदोलन कर रहे हैं। विभाग का दावा है कि कुछ किसानों से सहमति हो गई है। जल्द ही इसका निर्माण कार्य शुरू कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिंचाई के लिए बिजनौर बैराज से बनाई जा रही मध्य गंगा नहर की मुख्य नहर की लंबाई करीब 18 मीटर चौड़ाई तली में है। इसके अलावा सिंचाई के लिए मुख्य शाखा में से रजवाहे, अल्पिका, एस्केप बनाई गई है। इन तली में चौड़ाई आठ मीटर, छह मीटर, चार मीटर व दो मीटर है।


शाखाएं संचालित होने पर बनेगी गूल

बहजोई, चंदौसी नहर शाखा के संचालित हो जाने के बाद सभी किसानों को नहर का पानी उपलब्ध कराने के लिए गूल बनाई जाएगी। इस गूल को बनाने की जिम्मेदारी अन्य संस्था को दी जाएगी।

ब्लॉक सिंचित क्षेत्र गांव
संभल 19338 361
बनियाखेड़ा 7947 61
पवांसा 19579 138
असमोली 15724 115
बहजोई 8299 54
कुल 63417 729
नोट: सिंचित क्षेत्र हेक्टेयर में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed