{"_id":"680e95019fafbfc61a067453","slug":"construction-of-arto-office-started-after-bhoomi-pujan-sambhal-news-c-275-1-smbd1031-121945-2025-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: भूमि पूजन के बाद एआरटीओ कार्यालय का निर्माण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: भूमि पूजन के बाद एआरटीओ कार्यालय का निर्माण शुरू
विज्ञापन
एआरटीओ भवन के लिए भूमि पूजन।
- फोटो : एआरटीओ भवन के लिए भूमि पूजन।
सरायतरीन। गांव किसौली में स्थाई उप संभागीय परिवहन कार्यालय और सारथी भवन का निर्माण शुरू हो गया है। रविवार को एआरटीओ डॉ. पीके सरोज और जिला पंचायत सदस्य अवधेश प्रताप सिंह ने निर्माण के लिए भूमि पूजन किया।
जनपद के गठन के बाद से एआरटीओ कार्यालय स्थाई रूप से संभल तहसील में संचालित है। बीते दिनों शासन से स्थाई कार्यालय बनाने को स्वीकृति मिली। इसके बाद प्रशासन ने एआरटीओ कार्यालय के निर्माण की कबायद शुरू कर दी। किसौली गांव में कार्यालय के लिए जमीन चिह्नित की गई। इसी क्रम में रविवार को एआरटीओ कार्यालय के निर्माण से पहले भूमिपूजन और शिलान्यास किया गया।
एआरटीओ डॉ. पीके सरोज और भाजपा के जिला पंचायत सदस्य अवधेश प्रताप सिंह ने भूमि पूजन किया। मुरादाबाद के पं अनिल कुमार ने विधिवत पूजन संपन्न कराया। इसके बाद 11 ईंट की नींव रखी गई। सभी ने मिलकर निर्विघ्न निर्माण कार्य पूर्ण होने की कामना की।
विज्ञापन
एआरटीओ डॉ. पीके सरोज ने बताया कि 1017.92 लाख रुपये की लागत से निर्माण कार्य पूरा होगा। इस दौरान ग्राम प्रधान कैलाश यादव, बादाम सिंह, राजवीर सिंह, शिशांक कुमार शर्मा, शानू अंसारी, विश्व भूषण त्यागी आदि रहे। गौरतलब है कि शनिवार को परिवहन राज्यमंत्री दयाशंकर सिंह का कार्यक्रम रद्द होने की वजह से भूमि पूजन नहीं हो सका था।