{"_id":"69c6e6d023526521130cc595","slug":"construction-of-arto-office-continues-at-a-fast-pace-will-provide-convenience-sambhal-news-c-275-1-sbl1010-133575-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: एआरटीओ कार्यालय का निर्माण \nतेजी से जारी, मिलेगी सहूलियत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: एआरटीओ कार्यालय का निर्माण तेजी से जारी, मिलेगी सहूलियत
विज्ञापन
संभल। बहजोई मार्ग पर गांव किसौली में एआरटीओ कार्यालय का निर्माण तेजी से चल रहा है। कार्यालय बन जाने से जिलेभर के लोगों को सहूलियत मिलेगी।
प्रशासन ने बहजोई मार्ग पर गांव किसौली में एआरटीओ कार्यालय के लिए 28 बीघा भूमि चिन्हित की थी। कार्यालय निर्माण के लिए 10.73 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत करते हुए अब तक दो किस्तों में चार करोड़ रुपये का बजट मिल चुका है। जल निगम मुरादाबाद द्वारा नामित कार्यदायी संस्था सीएंडडीएस निर्माण कार्य करा रही है। बात निर्माण की करें तो भूतल तैयार होने के साथ ही पहली मंजिल पर भवन तैयार हो चुका है। भूतल पर प्लास्टर का कार्य चल रहा है। निर्माण कार्य जारी है।
एआरटीओ अमिताभ चतुर्वेदी का कहना है कि निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। शासन को उपभोग प्रमाणपत्र भी भेज दिया है। अब तीसरी किस्त का इंतजार है। बताते चलें कि एआरटीओ कार्यालय बन जाने से संभल, चंदौसी और गुन्नौर तहसील क्षेत्र के लोगों को राहत मिलेगी। खासकर गुन्नौर तहसील क्षेत्र के लोगों को लंबी दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।