{"_id":"674cc82028b83bce950a90a4","slug":"construction-of-50-bed-critical-care-unit-started-in-chc-sambhal-news-c-204-1-chn1002-115570-2024-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: सीएचसी में 50 बेड की क्रिटिकल केयर यूनिट का निर्माण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: सीएचसी में 50 बेड की क्रिटिकल केयर यूनिट का निर्माण शुरू
Mon, 02 Dec 2024 02:03 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Mon, 02 Dec 2024 02:03 AM IST
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। सीएचसी में 18 करोड़ रुपये की लागत से 50 बेड की क्रिटिकल केयर यूनिट (सीसीयू) का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। सीसीयू के निर्माण के बाद मरीजों को ट्रामा सेंटर जैसी सुविधाएं मिल सकेंगी। मरीजों को मुरादाबाद और अलीगढ़ के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। रामपुर की कार्यदायी संस्था अग्रवाल कंट्रेक्शन निर्माण करा रही है।
जनपद में अभी तक गंभीर मरीजों के उपचार के लिए बेहतर इंतजाम नहीं हैं। ऐसे में गंभीर मरीजों को मुरादाबाद, अलीगढ़, मेरठ के लिए रेफर किया जाता है। कई बार समय पर इलाज न मिलने की वजह से सड़क हादसे समेत अन्य गंभीर मरीजों को जान गंवानी पड़ती है। इसी को लेकर शासन ने जिले में क्रिटिकल केयर यूनिट बनाने का निर्णय लिया। सीसीयू के लिए चंदौसी सीएचसी परिसर में एक हजार वर्ग मीटर जमीन चिन्हित की गई। इसके लिए शासन ने करीब 18 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया। साथ ही निर्माण की जिम्मेदारी रामपुर की कार्यदायी संस्था अग्रवाल कंट्रेक्शन को दी गई। रविवार को कार्यदायी संस्था ने यूनिट का निर्माण कार्य शुरू कर दिया। सीसीयू में 50 बेड के साथ ही आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। करीब डेढ़ साल में यूनिट बनकर तैयार हो जाएगी।
यूनिट में मिलेंगी ये सुविधाएं
क्रिटिकल केयर यूनिट में सड़क हादसों व अन्य हादसों में गंभीर रूप से घायल का उपचार किया जाएगा। ऐसे में 50 बेड के पांच मंजिला भवन में ऑपरेशन थियेटर, सीटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड, आईसीयू, लिफ्ट, आपातकालीन वार्ड, ऑर्थो विंग, सर्जरी विंग समेत अन्य सुविधाएं 24 घंटे मुहैया होंगी।
विज्ञापन
वर्जन
क्रिटिकल केयर यूनिट में हृदय रोग, सांस, हेड इंजरी, चोट, सर्जरी समेत अन्य बीमारियों के गंभीर मरीजों का इलाज हो सकेगा। इस पांच मंजिला यूनिट में 50 बेड होंगे। साथ ही अत्याधुनिक उपकरणों से सुसज्जित होगी। -डॉ. हरवेंद्र सिंह, चिकित्सा अधीक्षक चंदौसी