{"_id":"5751dee04f1c1b7d2810caf8","slug":"constabel-beaten-by-young-man","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीओ कार्यालय के नजदीक कांस्टेबिल को सरेराह पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीओ कार्यालय के नजदीक कांस्टेबिल को सरेराह पीटा
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
Updated Sat, 04 Jun 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
चंदौसी में बहजोई तिराहे पर रुपये छीन कर भागते युवक के साथ खुद को पुलिस कर्मी बताने वाला युवक
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीओ आफिस और तिराहे पर तैनात पुलिस पिकेट से चंद कदमों की दूरी पर मामूली कहासुनी के बाद सादा वेश में कांस्टेबिल को बुरी तरह लातों घूसों से पीटा गया। घटना शुक्रवार को अपराह्न करीब डेढ़ बजे हुई है। पुलिस लाइन में तैनात कांस्टेबिल बेसुध हाइवे पर पड़ा रहा।
भीड़ लगने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। कांस्टेबिल को कोतवाली लाया गया। शाम को कोतवाली पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता करा दिया। पुलिस लाइन बहजोई में तैनात कांस्टेबिल टीकम सिंह राना अपने साथी बहजोई निवासी सनी सिंह के साथ चंदौसी काम से आए थे। मालगोदाम रोड की ओर से बहजोई तिराहे के लिए टीकम सिंह ई-रिक्शा से आ रहे थे।
रास्ते में ट्रैक्टर चालक से साइड लेने के चलते विवाद हो गया। कहासुनी के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने विवाद निपटा दिया। कांस्टेबिल टीकम सिंह सीओ आफिस के निकट तिराहे पर खड़े होकर वाहन का इंतजार करने लगे। इतनी ही देर में कुछ युवकों ने कांस्टेबिल टीकम सिंह पर हमला कर दिया। लातों घूसों से जमकर पिटाई की।
विज्ञापन
टीकम सिंह हाइवे पर बेसुध होकर गिर गए। आसपास मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे। चंद कदमों की दूरी पर तैनात पुलिस पिकेट भी घटना के बाद पहुंची। पुलिस कांस्टेबिल टीकम सिंह को लेकर कोतवाली आई। दूसरे पक्ष के बिसौली के कल्ला वाले निवासी सूरजपाल पुत्र बदन सिंह ने कोतवाली में तहरीर देकर टीकम सिंह पर 3800 रुपये छीनने का आरोप लगाया।
नशे में होने का भी आरोप लगाया। बाद में उन्होंने कोतवाली में लिखित प्रार्थना पत्र देकर कहा कि उनके रुपये मिल गए हैं। अब वह मामले में कोई कार्रवाई नहीं करना चाहते। दोनों पक्षों में समझौते के बाद मामला निपट गया।
वरिष्ठ उप निरीक्षक शमशाद अली ने बताया कि मामूली विवाद हो गया था। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया। सीओ अभिषेक यादव का कहना है कि मामले की जांच की जाएगी। दोषी पर कार्रवाई होगी।