फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Congress was the revolution that arose to liberate the country.

Sambhal News: देश को आजाद कराने के लिए उठने वाली क्रांति थी कांग्रेस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
Congress was the revolution that arose to liberate the country.
संभल में कांग्रेस की गोष्ठी में बोलते जिलाध्यक्ष आरिफ तुर्की। संवाद
संभल। जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेस का स्थापना दिवस मनाया गया। जिला एवं शहर कार्यालय पर ध्वजारोहण हुआ। चंदौसी रोड पर स्थित जिला कार्यालय पर हुई विचार गोष्ठी में देश की स्वतंत्रता, स्वतंत्रता की रक्षा, लोकतांत्रिक मूल्यों की स्थापना और संवैधानिक ढांचा प्रदान करने में कांग्रेस के योगदान एवं भूमिका का वर्णन किया गया।
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष आरिफ तुर्की ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की स्थापना वर्ष 1885 में हुई थी। कांग्रेस देश को आजाद कराने के लिए उठने वाली एक क्रांति थी। जिसके नेतृत्व में ब्रिटिश शासन की जड़ों को उखाड़ फेंक दिया गया। शहर अध्यक्ष शिव किशोर गौतम ने कहा कि कांग्रेस देश के स्वतंत्रता संग्राम में सेनानियों, वीरांगनाओं, शहीदों एवं देशभक्तों की जननी है और आज भी इसकी स्वतंत्रता को बाकी रखने में इसका उद्देश्य यथावत है।
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने शपथ ली कि हम देश की स्वतंत्रता, लोकतंत्र एवं संवैधानिक मूल्यों की पूरे जीवन रक्षा करेंगे। इस दौरान मुशीर खान तरीन, अमित कुमार उठवाल, डीके वाल्मीकि, सुनील यादव, संजीव कुमार साहू आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed