फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   congress jiladhyaksha pr gira jalta putla

कांग्रेस जिलाध्यक्ष पर जलता पुतला गिरा, झुलसीं

Thu, 03 Nov 2016 01:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल Updated Thu, 03 Nov 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
congress jiladhyaksha pr gira jalta putla
कांग्रेस रैली
युवक कांग्रेस की लोकसभा क्षेत्र कमेटी के उपाध्यक्ष दिनेश के पैर की दो उंगलियां भी आग में झुलसी हैं। यह घटना बुधवार को शाम संभल में एसडीएम कार्यालय के सामने संभल मुरादाबाद मार्ग पर हुई। उस वक्त कांग्रेस के कार्यकर्ता राहुल गांधी की गिरफ्तारी का विरोध करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंक रहे थे। 
विज्ञापन

कांग्रेस की जिलाध्यक्ष विमलेश कुमारी बुधवार को शाम संभल आईं थीं।

कांग्रेस के नगर अध्यक्ष तौकीर अहमद ने राहुल गांधी की गिरफ्तारी का विरोध करने के लिए प्रदर्शन का आयोजन किया था। इसी प्रदर्शन के दौरान पुतला दहन होना था। कांग्रेसियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला बनाया और इसे जब आग लगाई तो पुतला जलते-जलते हाथ से छूट गया और सीधे कांग्रेस की जिलाध्यक्ष की ओर जा गिरा। जिलाध्यक्ष जलते हुए पुतले से बचने के लिए पीछे हटीं तो संभल मुरादाबाद मार्ग से गुजर रहे ट्रैक्टर की ट्राली से टकरा गईं। लेकिन ट्रैक्टर की रफ्तार नहीं थी। इसलिए वह बाल बाल बच गईं। वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन


उधर पुतले का कुछ हिस्सा उनके ऊपर गिरने से वह झुलस गईं। हालांकि किसी तरह उन्हें बचा लिया गया। जिलाध्यक्ष विमलेश कुमारी ने बताया कि इस घटना में उनके सिर के कुछ बाल जल गए हैं जबकि चेहरे पर भी लपट पड़ी है। पुतले से खुद को बचाने में उनका एक हाथ मामूली तौर पर झुलसा है। चेहरे और बाल भी झुलस गए। तत्काल ही उपचार ले लिया गया था। अब काफी आराम है। नगर अध्यक्ष तौकीर अहमद ने बताया कि पुतला अचानक गिरने से युवक कांग्रेस की लोकसभा क्षेत्र कमेटी के उपाध्यक्ष दिनेश के पैर की दो उंगलियां भी आग में झुलसी हैं। हालांकि ज्यादा चोट नहीं आई है। उपचार कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed