फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Confectioner fell in a pan of hot oil, referred

Sambhal News: चक्कर आने से गर्म तेल की कड़ाही में गिरा हलवाई, रेफर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 15 Apr 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Confectioner fell in a pan of hot oil, referred
बनियाठेर। गांव बनियाखेड़ा के एक परिवार में कन्या नामकरण की दाव में खाना बनाने के दौरान हलवाई चक्कर आने से भट्ठी पर रखी कड़ाही में गिरकर बुरी तरह झुलस गया। परिजन उसे चंदौसी सीएचसी उपचार के लिए आए। जहां उसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


सोमवार सुबह करीब 11 बजे गांव बनियाखेड़ा निवासी गोविंद गांव के ही नंदकिशोर की बेटी के नामकरण संस्कार में खाना बनाने के लिए गया था। जब खाना बनाते समय हलवाई गोविंद को प्यास लगी, तो वह खड़े होकर पानी पीने लगा। इस दौरान उसे पानी पीते-पीते चक्कर आ गया और वह अपने पीछे भट्ठी पर रखी कड़ाही में गिर गया। इसके बाद परिजन व अन्य लोग टेंपो से उसे चंदौसी सीएचसी लाए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। सीएमएस डॉ. हरविंदर सिंह ने बताया कि घायल युवक 40 प्रतिशत तक झुलस चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed