फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Composite school remained closed in Babaina, examination could not be held

बबैना में बंद रहा कंपोजिट विद्यालय, नहीं हो सकी परीक्षा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Composite school remained closed in Babaina, examination could not be held
संभल। पवांसा ब्लॉक के गांव बबैना कंपोजिट विद्यालय में गुरुवार को परीक्षा नहीं हुई। विद्यालय के मुख्य गेट पर सुबह 10:45 बजे तक ताला लटका दिखाई दिया। बच्चे भी जो आए वह ऐसे ही घरों के लिए लौट गए। जबकि खंड शिक्षा अधिकारी का दावा है कि परीक्षा कराई गई है। बच्चे और अभिभावक परीक्षा होने से इनकार कर रहे हैं।
विज्ञापन

विद्यालय में कक्षा एक से लेकर आठ तक के 450 छात्र-छात्राओं की परीक्षा होनी थी। विद्यालय के शिक्षकों की यूपी बोर्ड परीक्षा में कक्ष निरीक्षक के रूप में ड्यूटी लगी हुई थी। इसीलिए शिक्षक कंपोजिट विद्यालय नहीं पहुंच सके। जबकि शिक्षा विभाग ने इंचार्ज और प्रधानाध्यापक को विद्यालय नहीं छोड़ने के भी निर्देश दिए थे। विद्यालय खोलना और छात्र-छात्राओं की परीक्षा कराने का निर्देश दिया गया था।
विज्ञापन

इसके बावजूद भी छात्र-छात्राओं की परीक्षा गुरुवार को नहीं हो सकी। प्रथम पाली में कक्षा 1 से 8 तक के छात्र-छात्राओं की परीक्षा, गणित, पर्यावरण, शारीरिक शिक्षा, मौखिक और सामाजिक विषय की परीक्षा होनी थी तो वहीं दूसरी पाली में शारीरिक शिक्षा, संस्कृत और उर्दू की परीक्षा होनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय की हेडमास्टर की ड्यूटी बोर्ड परीक्षा में लगी हुई थी। विद्यालय कुछ देरी से खुला था। जिसके बाद सहायक अध्यापक ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं की परीक्षा करा ली है।
मुंशीलाल सिंह पटेल, खंड शिक्षा अधिकारी, पवांसा
मेरी ड्यूटी बोर्ड परीक्षा में कक्ष निरीक्षक के तौर पर लगी थी। सुबह की पाली में दूसरे अध्यापक को परीक्षा करानी थी। दूसरी पाली में मैंने परीक्षा कराई है, लेकिन बच्चों ने गांव में स्कूल की छुट्टी होने की अफवाह फैला दी थी। जिसके चलते बहुत कम संख्या में बच्चे परीक्षा देने पहुंचे।

अरशद याकूब, प्रधानाचार्य, बबैना कंपोजिट विद्यालय
गुरुवार को विद्यालय बंद रहा। पूरे दिन ताले लटके रहे। पहली पाली में सामाजिक विषय और दूसरी पाली में भी परीक्षा होनी थी, जो नहीं हुई है।
राजा, छात्र, कक्षा सात
गुरुवार को छुट्टी बताई गई थी। इसकी जानकारी बुधवार को ही दे दी थी। इसलिए हम विद्यालय नहीं गए थे। गुरुवार को छूटा पेपर कब होगा इसकी भी जानकारी नहीं है।
पारूल, कक्षा पांच की छात्रा
मेरी बेटी निधि कक्षा सात की छात्रा है। उसने बुधवार को बताया था कि गुरुवार को विद्यालय बंद रहेगा और शुक्रवार को पेपर होगा। इसलिए हमारी बेटी नहीं गई थी।
पिंटू, अभिभावक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed