{"_id":"62435cd9fd2d4620d1675499","slug":"compliance-of-traffic-rules-is-not-being-done-due-to-lax-system-on-tight-law-sambhal-news-mbd423045358","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुस्त कानून पर लचर व्यवस्था से नहीं हो रहा यातायात नियमों का अनुपालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुस्त कानून पर लचर व्यवस्था से नहीं हो रहा यातायात नियमों का अनुपालन
विज्ञापन
संभल। यातायात व्यवस्था को चुस्त दुरूस्त बनाने के लिए शासन ने कड़े कानूनों को लागू किया है, इसमें गलत पार्किंग से लेकर नियम विरुद्घ चलने पर भारी जुर्माने का प्रविधान है, लेकिन लचर व्यवस्था और यातायात विभाग की अनदेखी से चुस्त कानून को अमल में नहीं लाया जा रहा। इसका परिणाम है कि आए दिन जाम से लेकर अन्य तरह की दिक्कतों से लोगों को जुझना पड़ रहा। संभल में यातायात पुलिस के सामने ही गलत दिशा से वाहन गुजरते हैं, इस दौरान जाम भी लगता है। फिर भी पुलिस मौन रहती है।
संभल जिले के चंदौसी चौराहे पर अक्सर जाम लगता है, जाम से लोगों को निजात दिलाने के लिए यहां यातायात पुलिस की ड्यूटी लगाई जाती है, ताकि पुलिस कर्मी लोगों को नियम से चलने और गलत पार्किंग न होने दें। लेकिन ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मी गलत दिशा से आने वाले वाहनों को रोक नहीं पाते। इसका परिणाम है कि पुलिस कर्मी के तैनात होने के बाद यह चौराहा जाम से जुझता रहता है, आवश्यक कार्य से निकलने वालों को यहां जाम में फंसना ही पड़ता है। चंदौसी रोड से मुरादाबाद की ओर जाने वाले वाहन पुलिस चौकी की बराबर से होकर गुजरते हैं। यदि वो यू टर्न ले तो शायद जाम न लगें। इतना ही नहीं चौराहे पर विपरीत दिशा से वाहन फर्राटा भरते हुए पहुंचते है। इससे सबसे ज्यादा जाम की समस्या उत्पन्न होती है, साथ ही हादसों का अंदेशा बना रहता है। जबकि चौराहे पर तैनात यातायात पुलिस के साथ होमगार्ड गलत दिशा से आने वाले वाहनों को नहीं रोक पाते। शाम के समय जब चौराहे पर ज्यादा जाम लगने का समय होता है, तब पुलिस कर्मी चले जाते है। इसके बाद जाम से जुझकर लोग खुद से बाहर निलकर अपने गंतव्य हो रवाना होते है। यह समस्या एक दिन की नहीं बल्कि रोज की, सुबह से लेकर शाम तक की है। कभी कभी तो जाम ज्यादा होने पर राहगीर के साथ स्थानीय दुकानदारों को जाम छुड़ने के लिए उठना पड़ता है।
बड़े वाहन बाईपास से होकर नहीं गुजरते और चंदौसी चौराहे पर होकर जाते हैं। गलत दिशा में मोड़ लेने पर जाम लग जाता है। इससे काफी परेशानी होती है। दिन में यह समस्या कई बनती है।
विज्ञापन
बंटी शर्मा, दुकानदार
कोई भी वाहन कहीं से आ जाता है। चौराहे पर इतनी जगह नहीं है कि बेतरतीब तरीके से वाहन गुजर सकें। जाम दिनभर लगता है। बड़े वाहनों को बाईपास से जाना चाहिए।
सोनू गुप्ता, दुकानदार
अवैध पार्किंग से आर्य समाज मार्ग पर निकलना हुआ मुश्किल
संभल। नगर के आर्य समाज मार्ग पर दिन में निकलना मुश्किल है। अवैध तरीके से बना रखी पार्किंग जाम के हालात बना रही है। जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं। कई बैंक के बाहर बाइक की लंबी कतार लगी रहती है। काफी संख्या में बिना पंजीकृत ई-रिक्शा लोगों की मुश्किल बढ़ाने में बड़ा कारण बनते हैं। सारा दिन जाम लगता है, इस दौरान बाइक तो दूर पैदल निकलना मुश्किल हो जाता है। यदि कोई कार लेकर पहुंच जाए तो चौराहे पर वाहनों की लंबी कतार लग जाती है। यातायात पुलिस की ओर से कोई तैनाती नहीं रहती है।
जाम वाली खबर में बयान
गलत दिशा से आने वाले वाहनों पर चालान की कार्रवाई शुरू की जाएगी। जगह जगह वाहन खड़े होने पर भी कार्रवाई होगी। इससे ही जाम के हालात बनते हैं।
अनुज मलिक, यातायात पुलिस प्रभारी, संभल