फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Complete responsibility not assigned to cleaning inspectors

सफाई निरीक्षकों को नहीं सौंपे संपूर्ण दायित्व

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
Complete responsibility not assigned to cleaning inspectors
चंदौसी। नगर पालिका चंदौसी में सफाई निरीक्षकों के बजाय लिपिकों से कार्य लिया जा रहा है। अपने दायित्वों व कार्यों को लेकर सफाई निरीक्षक ईओ व पालिकाध्यक्ष को पत्र के माध्यम से अवगत करा चुके हैं। पत्र में आरोप लगाया कि डीजल भुगतान और वाहन मरम्मत के वित्तीय बिलों का सत्यापन भी लिपिक कर रहे हैं, जो वित्तीय अनियमिता की श्रेणी में आता है। ईओ ने भी पालिकाध्यक्ष व डीएम को पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया, लेकिन अभी कोई समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन

नगर पालिका चंदौसी में वर्तमान में दो सफाई निरीक्षक हैं। सफाई निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने ईओ को भेजे पत्र में बताया कि जुलाई 2021 में उनकी तैनाती हुई थी। सफाई निरीक्षक की जिम्मेदारी शहर में कूड़ा निस्तारण, डोर टू डोर कूडा कलेक्शन, आउट सोर्सिंग वर्क, ओबीसी सफाई कर्मचारियों की बैकलॉग, वाहन मरम्मत, वाहनों का संचालन, डीजल खर्च की देखरेख करने का दायित्व है, लेकिन अभी तक उन्हें अपने कार्य नहीं सौंपे गए हैं। केवल शहर के निरीक्षण करने का काम सौंपा गया है।
विज्ञापन

शहर में सफाई व्यवस्था का कार्य ठीक तरीके से नहीं हो पा रहा है। नियमित रूप से कूड़ा का उठान, निस्तारण नहीं हो पा रहा है। लिपिकों को यह जिम्मेदारी नियम विरुद्ध दी गई है। यह कार्य केंद्रीय कर्मचारी ही कर सकता है। उनकी अनुपस्थिति में यह कार्य किसी ओर को अस्थाई तौर पर सौंपा जा सकता है, लेकिन चंदौसी में दो-दो सफाई निरीक्षक होने के बाद भी उन्हें दायित्व नहीं सौंपे गए हैं। उन्होंने पत्र में जिम्मेदारी सौंपे जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नियमित विरुद्ध हो रहा बिलों का सत्यापन
पत्र में बताया कि कर्मचारियों के वेतन बिल का सत्यापन, मरम्मत बिल और डीजल भुगतान बिलों का सत्यापन केंद्रीय कर्मचारी (सफाई निरीक्षक, कर अधीक्षक, ईओ, खाद्य निरीक्षक) ही कर सकता है। जबकि लिपिक केंद्रीय कर्मचारी नहीं हैं। पालिका की ओर से लिपिकों से बिलों को सत्यापित कराकर उनका भुगतान कराया जा रहा है।
सफाई निरीक्षक का पत्र मुझे मिला था। इस संबंध में मैंने पालिकाध्यक्ष को उनके दायित्व देने के लिए पत्र लिखा था, लेकिन अभी तक उनके द्वारा संज्ञान नहीं लिया गया है। बिलों का सत्यापन व वित्तीय कार्य केवल केंद्रीय कर्मचारी ही कर सकता है। पालिकाध्यक्ष ने ही लिपिकों को जिम्मेदारी दी थी। इस संबंध में मैने डीएम व एडीएम को भी पत्र के माध्यम से अवगत करा दिया है।

राजकुमार, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका, चंदौसी
जो पालिका के हित में कार्य करेगा, उसे जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। पहले डीजल का बिल अधिक आ रहा था, अब कम आ रहा है। शहर की सफाई व्यवस्था ठीक नहीं है तो सफाई निरीक्षक उसको देखे और व्यवस्था को दुरुस्त कराएं। यह उनकी भी जिम्मेदारी है। सभी कार्य नियम के अनुसार ही किए गए हैं। यदि कही वित्तीय अनियमितता हो रही है तो उसकी जांच कराकर कार्रवाई करूंगी।
इंदू रानी, पालिकाध्यक्ष नगर पालिका, चंदौसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed