{"_id":"5fdbc05b8ebc3e410e78c8d0","slug":"compensation-of-ganga-highway-for-sambhal-farmer-sambhal-news-mbd373015481","type":"story","status":"publish","title_hn":"संभल जिले के 31 गांवों से गुजरेगा गंगा एक्सप्रेस-वे, किसानों की जेब में आएंगे 450 करोड़ रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संभल जिले के 31 गांवों से गुजरेगा गंगा एक्सप्रेस-वे, किसानों की जेब में आएंगे 450 करोड़ रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। मेरठ से प्रयागराज तक जाने वाला 594 किलोमीटर लंबा छह लेन का गंगा एक्सप्रेस-वे संभल जिले के 31 गांवों से होकर गुजरेगा। इसके लिए 450 हेक्टेयर जमीन ली जाएगी। न्यूनतम सर्किल रेट पर अगर चार गुना जोड़ दें तो रेट एक करोड़ रुपये प्रति हेक्टेयर बैठता है। परिसंपत्तियों का मूल्य इसमें जुड़ेगा। इस तरह से किसानों की जेब में 450 करोड़ से अधिक आना तय है। राजस्वकर्मी उन किसानों को सूचीबद्ध कर रहे हैं जिनकी जेब में जमीन खरीदे जाने पर रुपये आएंगे। किसानों की सूची का प्रकाशन इसी महीने किया जाएगा। अगर किसी को कोई आपत्ति है तो सूची को देखकर उसका निस्तारण प्रशासन से करा सकते हैं।
गंगा एक्सप्रेस-वे मेरठ-बुलंदशहर मार्ग (राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-334) के बिजौली गांव के पास से शुरू होकर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-19 के प्रयागराज बाईपास पर जुडापुर दांदू गांव के पास मिलेगा। मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अमरोहा, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली होते हुए प्रयागराज तक जाएगा। संभल जिले में संभल तहसील के गांव ततारपुर संदल से गंगा एक्सप्रेस वे प्रवेश करेगा और चंदौसी तहसील के गांव नगलिया कठेर से होते हुए बदायूं जिले में प्रवेश कर जाएगा।
यह हिस्सा करीब 38 किलोमीटर का है। ततारपुर संदल समेत 17 गांव संभल तहसील के और नगलिया कठेर समेत 14 गांव चंदौसी तहसील के हैं। जमीन के खरीदने और अधिग्रहण का कार्य जून 2021 तक पूरा किया जाना है लेकिन संभल जिले में बड़ी तेजी के साथ प्रक्रिया चल रही है। यह काम फरवरी तक पूरा करने की तैयारी है। किसानों की सूची का प्रकाशन करने और उनकी आपत्तियों का निस्तारण करने के बाद जमीन के बैनामों की प्रक्रिया शुरू होगी। कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) है। यूपीडा ने संभल जिले में किसानों के खेत में उन स्थानों का रेखांकन कर दिया है जहां से एक्सप्रेस-वे गुजरना है। रेखाकंन के आधार पर संभल और चंदौसी के राजस्वकर्मियों ने उन किसानों की सूची बनाई है, जिनकी जमीन एक्सप्रेस-वे के लिए खरीदी जानी है।
विज्ञापन
संभल जिले के 31 गांवों के किसानों के खाते में करीब 450 करोड़ रुपये आएंगे। न्यूनतम सर्किल रेट पर चार गुना जोड़ने के बाद जमीन का यह मूल्य बनता है लेकिन कहीं-कहीं सर्किल रेट अधिक है। यह धनराशि बढ़ सकती है। इसके अलावा परिसंपत्तियों का मूल्य भी जुड़ेगा। लेकिन कुछ भूमि सरकारी है, उसका मुआवजा नहीं देना पड़ेगा। इसलिए आकलन यही है कि किसानों के खाते में करीब 450 करोड़ रुपये जमीन की बिक्री से आएंगे।
मनोज कुमार सिंह, तहसीलदार, चंदौसी
इन गांवों से होकर गुजरेगा एक्सप्रेस वे
संभल तहसील के गांव सहरा, ततारपुर संदल, निबौरा, खिरनी मुजाहिद्दीनपुर, बसला, लहरशीश, बंजरपुरी, सुजातपुर, कसेरुआ, भटौला, अझरा, ईसापुर सुनवारी, बहादुरपुर उर्फ सराय, रसूलपुर धतरा, करीमपुर, चिरौली भगवंतपुर गांव से होकर एक्सप्रेस-वे गुजरेगा। चंदौसी तहसील में गंगा एक्सप्रेस वे बल्लमपुर, किरारी, अतरासी, मिर्जापुर अख्तारा, धर्मपुर निकट ढाढोल, राजपुर, बिसारू, लहरावन, अचलपुर, मझोला, रायपुर, फत्तेहपुर समशोई, नगलिया कठेर गांव से होकर गुजरेगा।