{"_id":"6494a19a1125d28747053067","slug":"communicable-disease-campaign-health-teams-will-knock-door-to-door-sambhal-news-c-15-1-181797-2023-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"संचारी रोग अभियान: घर-घर दस्तक देंगी स्वास्थ्य टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संचारी रोग अभियान: घर-घर दस्तक देंगी स्वास्थ्य टीमें
विज्ञापन
संभल। संचारी रोगों व दिमागी बुखार के नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य टीमें घर-घर दस्तक देंगी। घर में कौन किस बीमारी से कितने समय से पीड़ित है, इसकी सूचना लेने के साथ संचारी व मच्छरजनित रोगों से बचाव के तरीके बताएंगी। एक जुलाई से स्वास्थ्य विभाग अन्य विभागों के सहयोग से विशेष संचारी नियंत्रण एवं दस्तक अभियान की शुरूआत करेगा।
इस दौरान वेक्टर जनित रोग जैसे मलेरिया, डेंगू की रोकथाम के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान के दौरान बुखार, टीबी, कोविड आदि लक्षणों वाले व्यक्ति के बारे में घर-घर जाकर पूछताछ की जाएगी। लक्षण मिलने पर चिह्नित कर उन्हें अस्पताल भेजा जाएगा। इसके साथ ही जिले में 15 से 30 जुलाई तक दस्तक अभियान भी चलेगा।
कुपोषित भी होंगे चिह्नित
जिला सर्विलांस अधिकारी डाॅ. मनोज चौधरी ने बताया कि अभियान के दौरान आशा, आंगनबाड़ी और संगिनी कार्यकर्ता घर-घर जाकर कुपोषित और अति कुपोषित बच्चों की सूची बनाएंगी। फिर यह सूची एएनएम के जरिए ब्लाॅक मुख्यालय पर भेजी जाएगी। अति कुपोषित बच्चों को आंगनबाड़ी वर्करों के माध्यम से पोषण पुनर्वास केंद्रों पर उपचार के लिए भर्ती कराया जाएगा।