फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   commotion at Anganwadi center, video viral

आंगनबाड़ी केंद्र पर नोकझोंक और हंगामा, वीडियो वायरल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 24 Feb 2021 02:08 AM IST
विज्ञापन
commotion at Anganwadi center, video viral
संभल। देसी घी और दूध के पैकेट न मिलने पर गवां के आंगनबाड़ी केंद्र पर सोमवार को नोकझोंक और हंगामा हुआ। इसका वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। सीडीपीओ ने प्रकरण का संज्ञान लेकर जांच की है।
विज्ञापन

गवां के नवीन प्राथमिक विद्यालय में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर कुछ महिलाओं ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पर पुष्टाहार में घी और दूध न देने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। घटना सोमवार की है पर इसका वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सीडीपीओ आशीष कुमार ने बताया कि तीन से छह वर्ष के 44 बच्चों में सिर्फ 32 बच्चों के लिए दूध आया था। इसी तरह से 41 गर्भवती महिलाओं में से 23 महिलाओं के लिए घी और दूध के पैकेट आए थे। आवंटन ही कम लाभार्थियों के लिए आया है तो इसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता क्या कर सकती हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अगर शासन से आवंटन आता है तो जो रह गए हैं उन्हें आवंटित दूध और घी दिया जाएगा। उनके मुताबिक छह माह से तीन वर्ष तक के बच्चों के लिए 400 ग्राम दूध और 450 ग्राम घी दोनों दिया जाता है जबकि तीन से छह वर्ष तक के बच्चों के लिए सिर्फ 400 ग्राम दूध का पैकेट है। जबकि गर्भवती महिलाओं के लिए 750 ग्राम दूध और 450 घी का पैकेट है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed