{"_id":"66722978537025a6ce02a6b4","slug":"committee-will-run-gothna-gram-panchayat-sambhal-news-c-275-1-smbd1034-111500-2024-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: गोठना ग्राम पंचायत के संचालन करेगी समिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: गोठना ग्राम पंचायत के संचालन करेगी समिति
Wed, 19 Jun 2024 06:12 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Wed, 19 Jun 2024 06:12 AM IST
विज्ञापन
बहजोई (संभल)। ग्राम प्रधान के वित्तीय अधिकार सीज होने के बाद अब विकासखंड गुन्नौर की ग्राम पंचायत गोठना के संचालन के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। मंगलवार को डीपीआरओ उपेंद्र कुमार पांडेय ने इसकी जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि ग्रामीणों की ओर से ग्राम पंचायत में किए गए विकास कार्यों में अनियमितता की शिकायत पर ग्राम प्रधान रोहदास के खिलाफ जांच के लिए अधिकारियों की टीम गठित की गई थी। जांच में दोषी जाए जाने पर ग्राम प्रधान को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। संतोषजनक जवाब न देने के पर डीएम मनीष बंसल के आदेश पर ग्राम प्रधान के वित्तीय अधिकार सीज कर दिए थे। अब ग्राम पंचायत के संचालन के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। इनमें वार्ड संख्या 11 के सदस्य अखिलेश कुमार, वार्ड संख्या दो के अखिलेश कुमार व वार्ड संख्या छह की ज्ञानवती को तीन सदस्य समिति में शामिल कर ग्राम पंचायत के संचालन की जिम्मेदारी दी गई है।